सब्सक्राइब करें

Happy Kiss Day Wishes: 'होंठों से छू लो तुम...', पार्टनर को ऐसे ही रोमांटिक संदेश भेजकर विश करें किस डे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Feb 2026 06:13 AM IST
सार

Happy Kiss Day 2026 Wishes: इस किस डे को अगर आप खास बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को प्यारे-प्यारे संदेश भेज सकते हैं। यहां कुछ संदेश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
happy kiss day 2026 wishes images quotes message whatsapp wallpaper
किस डे विशेज इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Happy Kiss Day Wishes In Hindi: किस डे हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है और यह वैलेंटाइन वीक के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक माना जाता है। ये दिन रिश्ते में गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। प्यार भरे रिश्तों में एक किस विश्वास, अपनापन और स्नेह को व्यक्त करने का बेहद खास तरीका होता है। यही कारण है कि कपल्स इस दिन को बड़े उत्साह और रोमांटिक अंदाज में मनाते हैं। 


वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह खास अवसर रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाने और दिल की भावनाओं को बिना शब्दों के बयां करने का मौका देता है। किस डे केवल शारीरिक स्नेह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक मजबूती का भी प्रतीक है। 

एक प्यारा सा किस रिश्ते में भरोसा बढ़ाता है और पार्टनर के बीच की दूरी को कम करता है। वैज्ञानिक रूप से भी माना जाता है कि किस करने से खुशी के हार्मोन सक्रिय होते हैं, जिससे तनाव कम होता है और मन प्रसन्न रहता है।

अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो अपने प्रेमी या प्रेमिका को दिल छू लेने वाले संदेश, शायरी या प्यार भरे शब्दों के जरिए किस डे की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। छोटे-छोटे रोमांटिक इशारे रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं और यादगार पल रचते हैं।
Trending Videos
happy kiss day 2026 wishes images quotes message whatsapp wallpaper
किस डे विशेज इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला


प्यार का मौसम है, थोड़ा इश्क ही कर लो।
अगर है मोहब्बत, तो बाहों में भर लो।
चलो मेरे संग, सपनों की दुनिया घूम लो।
रोज हम चूमा करते हैं, आज तुम किस कर लो।

हैप्पी किस डे

विज्ञापन
विज्ञापन
happy kiss day 2026 wishes images quotes message whatsapp wallpaper
किस डे विशेज इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला


एक किस की इजाजत दो,
दिल की सारी बातें कहनी हैं।

हैप्पी किस डे

happy kiss day 2026 wishes images quotes message whatsapp wallpaper
किस डे विशेज इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

न आप कुछ कहना, ना हम कुछ कहेंगे
आप भी चुप रहना, हम भी चुप रहेंगे।
एक दूसरे को अपनी बाहों में भरेंगे,
और फिर एक प्यारी सी किस करेंगे।

हैप्पी किस डे

विज्ञापन
happy kiss day 2026 wishes images quotes message whatsapp wallpaper
किस डे विशेज इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला


मेरे इश्क का अफसाना भी है,
इसमें प्यार का खजाना भी है।
चाहते हैं आपसे एक किस मांगना,
आज तो मांगने का बहाना भी है।

हैप्पी किस डे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed