{"_id":"698f12b8ddf7044f6702bb66","slug":"asha-workers-staged-protests-in-seven-blocks-over-non-payment-of-wages-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165494-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भुगतान नहीं होने पर सात ब्लॉकों पर आशा वर्कर्स ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भुगतान नहीं होने पर सात ब्लॉकों पर आशा वर्कर्स ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
भावलखेड़ा सीएचसी में धरना देतीं आशा वर्कर। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सीएमओ को संबोधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मानदेय के भुगतान की मांग कर रहीं आशा वर्कर्स ने शुक्रवार को जिले के सात ब्लॉकों में धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आशा वर्कर्स ने सीएमओ को संबाेधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को दिया। चेतावनी दी कि उनकी मांग नहीं मानी तो वित्त मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा।
पिछले दो दिन से सीएमओ कार्यालय व कलक्ट्रेट में अपनी आवाज बुलंद कर चुकीं आशा वर्कर्स ने अपने ब्लॉकों पर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। आशा वर्कर्स ने निगोही, ददरौल, सिंधौली, पुवायां, जैतीपुर, मदनापुर और भावलखेड़ा में धरना देकर नारेबाजी की। आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष कमलजीत कौर ने कहा कि प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया।
दिसंबर और जनवरी के मानदेय समेत फाइलेरिया और कुष्ठ अभियान में कार्य की धनराशि नहीं मिली। आरोप लगाया कि डीसीपीएम जान बूझकर मानदेय रोककर परेशान कर रहे हैं। सीएमओ स्तर से भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुष्ठ कार्यक्रम में आशा वर्कर के साथ काम करने वाले द्वितीय वर्कर के नाम से रुपये निकाल लिए गए हैं। इस भुगतान में खेल किया गया। इसकी जांच कराने व लंबित भुगतान की मांग की गई।
Trending Videos