सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman injured after falling from stairs due to monkey attack

Shahjahanpur News: बंदर के हमले में जीने से गिरकर महिला घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from stairs due to monkey attack
विज्ञापन
निगोही। मोहल्ला पाल बस्ती मे शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे छत पर किसी काम से गईं लाला खां की पत्नी जाकरी बेगम पर वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। एक बंदर ने उन्हें काटना शुरू किया तो वह शोर मचाते हुए छत से भागीं। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह जीने से गिरकर घायल हो गईं।
Trending Videos

बाद में घरवालों ने छत पर जाकर बंदरों को भगाया और महिला को सीएचसी पर ले जाकर उपचार कराया। इन दिनों पूरे कस्बे में बंदरों की दहशत है। कई मोहल्लों में लोगों ने बंदरों के डर से छतों पर जाना बंद कर दिया है। छह माह पूर्व मोहल्ला नई बस्ती की हमीदा खां और कल्लू खां को भी बंदर काट कर घायल कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed