सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Murder by smashing head with brick girlfriend and son turned out to be murderers police sent to jail

हरदोई हत्याकांड का खुलासा: ईंट से सिर कूचकर की थी हत्या, प्रेमिका और बेटा निकले कातिल, पुलिस ने भेजा जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: हरदोई पुलिस ने मीतों गांव में हुए हुकुम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी प्रेमिका और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के विरोध और थप्पड़ मारने के विवाद में बेटे ने ईंट से कूचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Hardoi Murder by smashing head with brick girlfriend and son turned out to be murderers police sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतों में बुधवार सुबह हुई अधेड़ की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतक की प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर अधेड़ की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई ईंट भी पुलिस ने बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

Trending Videos

मीतो निवासी हुकुम सिंह यादव (53) खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। गांव के बाहर स्थित अपनी झोपड़ी में हुकुम सिंह सोते थे। इसी झोपड़ी में उनके मवेशी भी बंधते थे। बुधवार सुबह हुकुम सिंह यादव का शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में वजनदार वस्तु के प्रहार से सिर और माथे की हडि़्डयां टूट जाने के कारण मौत होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ मिलकर की थी हत्या
हुकुम सिंह के बेटे रंजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ संतोष सिंह के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि हत्या मीतों निवासी अमन ने अपनी मां जमुना देवी के साथ मिलकर की थी।

हुकुम सिंह ने अमन के थप्पड़ मार दिया
पुलिस का दावा है कि हुकुम सिंह यादव का प्रेम प्रसंग जमुना देवी से था। बीती 11 फरवरी की सुबह अमन पल्लेदारी को मंडी जाने के लिए निकला था। उसके मकान से हुकुम की झोपड़ी महज 50 मीटर दूर है। झोपड़ी से आहट मिलने पर अमन वहां गया, तो मां जमुना देवी चारपाई पर हुकुम सिंह के साथ बैठी हुई थी। इसको लेकर अमन ने एतराज जताया, तो हुकुम सिंह ने अमन के थप्पड़ मार दिया।



ईंट से सिर पर कई वार कर दिए
इस पर जमुना देवी बीच में आ गई और अमन को थप्पड़ मारने का विरोध किया। इसी बीच अमन ने वहीं पड़ी ईंट उठाकर हुकुम सिंह के सिर पर कई वार कर दिया। इसके बाद अमर और जमुना देवी शव पर रजाई डालकर चली गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल विद्यासागर पाल, अतिरित निरीक्षक इंद्रेश यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed