सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Flatted factories to be built within 20 kilometers of the city land being sought to promote MSME

Kanpur: शहर से 20 किलोमीटर के दायरे में बनेगी फ्लैटेड फैक्टरी, एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए देखी जा रही जमीन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि उद्योगों को सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इण्डस्ट्रियल जोन के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमीन देखी जा रही है।

Kanpur Flatted factories to be built within 20 kilometers of the city land being sought to promote MSME
फ्लैटेड फैक्टरी, कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के बजट में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंप्लायमेंट एंड इंडस्टि्रयल जोन की घोषणा की गई है। इसके लिए 575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस तरह के जोन प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रस्तावित हैं। इसके लिए शहर में जमीन देखी जा रही है। शहर से 20 किलोमीटर के दायरे में फ्लैटेड फैक्टरी बनेंगी। इस जोन में उद्योग विभाग, लीड बैंक, रोजगार, कौशल विकास से संबंधित कार्यालयों को एक छत के नीचे लाया जाएगा।

Trending Videos

इसका उद्देश्य उद्यम स्थापना से लेकर रोजगार मिलने तक की प्रक्रिया को सरल बनाना है। शासन की मंशा है कि उद्योग स्थापना से जुड़ी प्रक्रिया आसान की जा सके। इसके तहत 100 एकड़ में एक विशेष जोन बनाया जाना है। इसमें उद्योग से संबंधित विशेषज्ञ, कौशल विकास प्रशिक्षण, जिला उद्योग केंद्र, जिला रोजगार कार्यालय, ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप सहायक प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रकोष्ठ आदि उद्योग से से जुड़े अन्य कार्यालय और लीड बैंक का कार्यालय एक ही स्थान पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही जोन में उपलब्ध हों सकेंगी आवश्यक सुविधाएं
रोजगार, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं इस एक ही जोन में उपलब्ध हों सकेंगी। यहां पर कार्यालय के अतिरिक्त बची भूमि पर रोजगार परक निर्माण इकाइयों या सर्विस इकाइयों की स्थापना कराई जा सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि को चिह्नित किया जाएगा। इस जोन में फ्लैटेड फैक्टरी के अलावा मोटर ड्राइविंग ट्रैक के अलावा एआई आदि के शार्ट टर्म कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री की बैठक हुई थी। इसमें उन्होंने ये जोन शहर के 20 किलोमीटर के दायरे में ही बनाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed