{"_id":"698eb0aee17856939806fb5b","slug":"kanpur-bank-dispute-ritu-ready-for-compromise-aastha-adamant-on-fir-police-seek-footage-from-headquarter-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर बैंक विवाद: ऋतु समझाैता के लिए तैयार, आस्था एफआईआर पर अड़ीं, पुलिस ने मुंबई हेडक्वार्टर से मांगी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर बैंक विवाद: ऋतु समझाैता के लिए तैयार, आस्था एफआईआर पर अड़ीं, पुलिस ने मुंबई हेडक्वार्टर से मांगी फुटेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur Panki Bank Dispute News: पनकी स्थित एक निजी बैंक विवाद मामले में ऋतु त्रिपाठी माफी की शर्त पर समझौते को तैयार हैं, जबकि आस्था सिंह अपनी छवि धूमिल होने का हवाला देकर एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ी हैं।
Kanpur Panki Bank Dispute
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में पनकी के निजी बैंक में दो महिला कर्मियों के बीच कहासुनी जातिवादी टिप्पणी में एक पक्ष समझौता तो दूसरा एफआईआर पर अड़ा है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था, जिसमें ऋतु त्रिपाठी आई थीं। उन्होंने पुलिस से कहा कि पहले आस्था सिंह माफी मांगें वह शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हैं। वहीं, आस्था सिंह ने पुलिस से कहा कि उनके साथ अभद्रता हुई है। उनकी छवि धूमिल की गई। वह एफआईआर कराएंगी। पुलिस एक दो दिन में बैंक स्टाफ के बयान ले सकती है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का भी इंतजार किया जा रहा है।
Trending Videos
पांच से छह दिन पहले सोशल मीडिया पर पनकी के निजी बैंक की महिला कर्मी आस्था सिंह का वीडियो वायरल हुआ। दो दिन बाद उनका दूसरा वीडियाे आया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना बताई। उनका कहना था कि वीडियो छह जनवरी 2026 का है। उनके साथ अभद्रता की गई थी, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। उनके वीडियो के बाद बैंक कर्मी ऋतु त्रिपाठी का वीडियो भी आ गया। उन्होंने आस्था सिंह और बैंक के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई स्थित हेडक्वार्टर से सीसीटीवी फुटेज मांगे
आस्था सिंह ने बुधवार को पनकी थाने में तहरीर दी जबकि ऋतु त्रिपाठी ने आईजीआरएस में शिकायत की। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि दोनों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। गुरुवार को ऋतु त्रिपाठी आई थीं। उन्होंने कहा है कि आस्था सिंह अगर माफी मांगती हैं तो वह समझौते के लिए तैयार हैं। वहीं, आस्था सिंह का कहना है कि वह इस मामले में कार्रवाई चाहती हैं। उनकी छवि धूमिल हुई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आ गई है। अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर कराई जाएगी। बैंक के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। स्टाफ के एक-दो दिन में बयान लिए जाएंगे।
