UP: सुहागरात पर दुल्हन बोली- मुझसे दूर रहना वरना गंवानी पड़ेगी जान; ढाई महीने घुटता रहा दूल्हा, अब थाने पहुंचा
Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र में सुहागरात से ही दुल्हन द्वारा प्रेमी के पास जाने की जिद और पति को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी के आत्महत्या के प्रयास और लगातार मानसिक उत्पीड़न से डरे पति ने अब थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
विस्तार
कहते हैं कि शादी की पहली रात खुशियों की सौगात लाती है, लेकिन साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे के दिल पर उस वक्त आघात पहुंचा। जब नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के समय पति से दूर रहने की बात कही। करीब ढाई महीने तक युवक कड़वा घूट पिए अंदर-अंदर ही घुटता रहा।
बीते बुधवार को युवक ने दूल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जिंदगी से हाथ धो बैठोगे की धमकी देकर कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। ससुरालीजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। घटनाक्रम के बाद घबराया युवक गुरुवार को साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन
महाराजपुर थाना अंतर्गत एक गांव की युवती की शादी बीते 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। बरात विदा होने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात में पति से दूर रहने की बात कही। इसके बाद प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन ने पति को जिंदगी से हाथ धो बैठने की भी धमकी दे डाली।
दरवाजा बंद कर फंदा लगाया
युवक के मुताबिक बीते बुधवार को फिर समझाने का प्रयास किया, तो पत्नी ने जल्द ही अंजाम भुगत लेने की धमकी दे दी। इसके बाद दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। किसी तरीके से दरवाजा तोड़कर उसे बचाया जा सका।
पुलिस ने दोनों परिवारों को बुलाया
दुल्हन के तेवरों से डरा सहमा युवक साढ़ थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई और दुल्हन की धमकी के कुछ सबूत भी सुनाए। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया दोनों परिवारों को बुलाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।
