फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Marriage Life: करीना और सैफ अली खान के शादीशुदा जीवन में खुशियों का है ये राज, आप भी आजमाएं

Wed, 16 Aug 2023 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Happy Marriage Life Secret of kareena kapoor And Saif ali Khan love life
करीना-सैफ से लें सुखी जीवन के टिप्स - फोटो : instagram

उम्र या किसी तरह की बाधा दो लोगों के रिश्ते और प्यार के बीच नहीं आ सकते, अगर आपको लव लाइफ का सीक्रेट पता चल जाए। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने जब अपनी से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी की तो लोगों को उनके रिश्ते को लेकर कई तरह के असमंजस्य उत्पन्न हुए लेकिन अब उनकी शादी को 10 साल होने वाले हैं। करीना और सैफ के दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं सैफ अली खान की पहली शादी से भी उन्हें दो बच्चे हैं, सारा और इब्राहिम। लेकिन करीना और सैफ के रिश्ते के बीच न तो उनकी उम्र आ सकी और न ही सैफ की पहली पत्नी और बच्चों के कारण करीना को कोई परेशानी हुई, बल्कि करीना का सारा और इब्राहिम के साथ अच्छा रिश्ता है। करीना और सैफ के रिश्ते में कई अच्छी सीख मिल सकती हैं। कैसे परिवार को जोड़कर रखा जाता है। दो लोगों के बीच प्यार हो तो सगा सौतेला मायने नहीं रखता। करीना और सैफ के परिवार के बीच प्यार और अपनेपन की वजह हैं उन दोनों की आपस में बाॅन्डिंग। आप उनके रिलेशनशिप सीक्रेट को जानकर सुधार सकते हैं अपने रिश्ते भी।

Happy Marriage Life Secret of kareena kapoor And Saif ali Khan love life
करीना-सैफ से लें सुखी जीवन के टिप्स - फोटो : instagram/therealkarismakapoor

एक दूसरे के परिवार का सम्मान 

करीना और सैफ के रिलेशनशिप में ये देखने को मिला कि दोनों ने एक दूसरे के परिवार को सम्मान दिया। करीना की अपनी सास और ननद सोहा अली खान से अच्छी बाॅन्डिंग हैं। इसके अलावा करीना की सैफ और अमृता सिंह के बच्चों के साथ भी अच्छा रिश्ता है। इसी तरह कई मौकों पर सैफ अली को भी करीना के परिवार के साथ पाया गया। सैफ करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के साथ भी अक्सर नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे के परिवार को समय देते हैं। ये हर पति पत्नी को सैफ और करीना से सीखना चाहिए। 

Happy Marriage Life Secret of kareena kapoor And Saif ali Khan love life
करीना-सैफ से लें सुखी जीवन के टिप्स - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

बच्चों की मिलकर उठाते हैं जिम्मेदारी 

पति और पत्नी के लिए बच्चों की जिम्मेदारी बराबर होती है। सैफ अली जब बिजी होते हैं तो करीना बच्चों को संभालती हैं। वहीं जब करीना शूट पर जाती हैं तो सैफ अली खान अपने दोनों छोटे बच्चों की जिम्मेदारी लेते हैं। इससे पति पत्नी में कलेश की संभावना नहीं रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Marriage Life Secret of kareena kapoor And Saif ali Khan love life
करीना-सैफ से लें सुखी जीवन के टिप्स - फोटो : instagram

एक दूसरे के पास्ट को भूलकर बिताएं जीवन

करीना सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। लेकिन करीना को इस बात से कभी परेशानी नहीं हुई। उसी तरह सैफ अली खान से पहले करीना का नाम उनके को-स्टार से जोड़ा गया। करीना का अफेयर बाॅलीवुड में सभी को पता था लेकिन करीना और सैफ ने जब शादी की तो अपने पास्ट को भुला दिया। दोनों ने आने वाले भविष्य के बारे में सोचा। 

विज्ञापन
Happy Marriage Life Secret of kareena kapoor And Saif ali Khan love life
करीना-सैफ से लें सुखी जीवन के टिप्स - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

एक दूसरे को दें पर्सनल स्पेस 

कई मौकों पर करीना अपनी दोस्तों संग मस्ती करती, पार्टी या फिर छुट्टियां मनाती नजर आ जाती हैं। सैफ इन सब से दूर दिखते हैं। लेकिन वह करीना को उनका पर्सनल स्पेस देते हैं। दोनों एक दूसरे की प्राइवेसी और पसंद नपसंद का सम्मान करते हैं, जो हर पति पत्नी को रिश्ते में करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed