फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Launch Countdown Begins: CMRS to Conduct 100-Point Safety Audit from August 19

आगरा मेट्रो: 19 अगस्त को आएंगे सीएमआरएस, 100 प्वाइंट पर होगी सुरक्षा जांच; सितंबर में PM कर सकते हैं लोकार्पण

Tue, 18 Aug 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 09:22 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के संचालन से पहले 19 और 20 अगस्त को सीएमआरएस की पांच सदस्यीय टीम 100 बिंदुओं पर सुरक्षा ऑडिट करेगी, जिसमें ट्रैक, सिग्नल, स्टेशन और अग्निशमन व्यवस्था की जांच होगी। रिपोर्ट में सब कुछ ठीक मिलने के बाद मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो चलाने की हरी झंडी मिलेगी और सितंबर के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Agra Metro Launch Countdown Begins: CMRS to Conduct 100-Point Safety Audit from August 19
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) 19 अगस्त को आगरा आएंगे। वह दो दिन रहेंगे और मेट्रो के 100 बिंदुओं पर सुरक्षा ऑडिट करेंगे। रिपोर्ट में सब कुछ ठीक होने के बाद मेट्रो का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमआरएस नीलांभ्र सेनगुप्ता के साथ पांच सदस्यीय तकनीकी टीम आगरा आएगी। ये लोग दो दिन 100 बिंदुओं पर ऑडिट करेंगे। इसमें ट्रैक, सिग्नल, टिकटिंग, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, अनाउंस सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत विभिन्न बिंदु शामिल हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेन शुरू करने के लिए हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सीएमआरएस को 10 अगस्त को आना था, लेकिन किन्ही कारणों से इस तिथि को 19-20 किया गया है। इनकी ऑडिट रिपोर्ट देने के बाद मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके लिए पीएमओ से तिथि मांगी है। संभावना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर को पार करेगा ट्रैक, 20 मीटर होंगे पिलर
यूपीएमआरसी का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें भगवान टॉकीज और शाहदरा में फ्लाईओवर बने हैं। उनके ऊपर से मेट्रो ट्रैक गुजरेगा। इसके लिए पिलर की ऊंचाई 17-20 मीटर तक होगी। सामान्य स्थिति पर ट्रैक की ऊंचाई 12-15 मीटर तक है। इससे फ्लाईओवर पर भी वाहन गुजरते रहेंगे। गर्डर रखते वक्त फ्लाईओवर से यातायात रोका जाएगा। यह कार्य रात में किया जाएगा, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed