फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2020: आखिर क्यों सभी लोगों को मनाना चाहिए वैलेंटाइन डे?

Fri, 14 Feb 2020 04:01 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 14 Feb 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2020 why should everyone celebrate valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज वैलेंटाइन डे है। इस दिन को लेकर प्रेमी जोड़े काफी उत्साहित और रोमांचित रहते हैं। इस सप्ताह का हर दिन अपने आप में खास है जिसकी तैयारी में प्रेमी जोड़े कई दिन पहले से लग जाते हैं। कुछ लोगों को इस सप्ताह का इंतजार इसलिए भी रहता है कि वो अपने औप पार्टनक के बीच के सभी गिले-शिकवे को दूर कर प्यार को बढ़ा सकें।  वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पूरी तरह से ढोंग मानते हैं और इस सप्ताह को नहीं मनाते हैं। लेकिन यकीन मानिए अगर आप इस सप्ताह को अच्छे से मनाते हैं तो यह पूरा सप्ताह आपको ताजगी और रोमांच से भर देगा। आइए जानते हैं आखिर क्यों वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करना जरूरी है?

Happy Valentine Day 2020 why should everyone celebrate valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पार्टनर की नारजगी दूर करने का मौका
वैलेंटाइन वीक के समय पूरा माहौल रोमांटिक हो जाता है। इस दौरान रेस्टोरेंट्स से लेकर जिम तक सब जगह ऑफर शुरू हो जाते हैं और बाजार में एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम्स मिलने लगते हैं। यहां तक कि म्यूजिक चैनल्स भी रोमांटिक गानों की प्लेलिस्ट के साथ तैयार हैं, तो आप भी मौके पर चौका मारिए और अपने रूठे प्यार को मना लीजिए। रोमांटिक माहौल में आप प्यार जताएंगे, तो वह पुरानी सारी बात भूल जाएंगे।

Happy Valentine Day 2020 why should everyone celebrate valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेलिब्रेशन का बहाना
भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टी करने का बहाना मिल जाए, इससे बड़ी बात और क्या होगी। भले हम प्यार रोज जताते हों, लेकिन उसका जश्न एक दिन तो मनाना बनता है बॉस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentine Day 2020 why should everyone celebrate valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खुद को जानने का मौका
जरूरी नहीं कि प्यार हमेशा किसी और से किया जाए। खुद से प्यार करना भी बहुत जरूर है। वैलेंटाइन्स डे पर अगर आप सिंगल हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आप डेट की जगह सोलो ट्रिप पर जाइए, सैलून सर्विस लेकर खुद को पैंपर करिए, खुद के लिए गिफ्ट खरीदें और हर वो काम करिए जिससे आपको बेहद खुशी मिलती है।

विज्ञापन
Happy Valentine Day 2020 why should everyone celebrate valentine day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्रश को इंप्रेस करने का मौका
वैलेंटाइन्स डे के बहाने आप अपने क्रश को डेट पर चलने के लिए पूछ सकते हैं। अगर वह भी आपको पसंद करती हैं तो बहुत ज्यादा गुंजाइश है कि इस रोमांटिक मौसम में वह आपका ऑफर नहीं ठुकराएंगी। अगर वह आपके साथ डेट पर चलने को तैयार ना भी हों, तो भी आप रोज़ डे या चॉकलेट डे के बहाने उन्हें सरप्राइज देकर इंप्रेस कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed