फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में आ गई है खटास तो घर में रखें एक से ज्यादा टीवी, बढ़ जाएगा प्यार: सर्वे

Thu, 11 Jul 2019 03:14 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jul 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Having more than one TV could be key to a happy relationship
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay

एक अध्ययन में बताया गया है कि खुशहाल रिलेशनशिप के लिए घर में एक से ज्यादा टीवी रखना जरूरी है। जिन घरों में एक से ज्यादा टीवी होता है, पति-पत्नी के बीच झगड़ा कम होता है और रिश्ता खुशहाल रहता है। यह अध्ययन ब्रिटेन में हुआ और 38 फीसदी लोगों ने बताया कि वह अपनी शादी से बेहद खुश हैं। पत्नी के साथ उनका रिश्ता अच्छा है और कोई मनमुटाव नहीं है। इसकी असली वजह, घर में एक से ज्यादा टीवी का होना है। आइए जानते हैं इस सर्वे में और क्या कहा गया है।


 
Having more than one TV could be key to a happy relationship
रिश्ता
यह अध्ययन 2000 विवाहित लोगों पर किया गया। इन सभी की शादी को 10 और उससे ज्यादा साल हो गए थे। सर्वे में देखा गया कि वह क्या वजह है जो रिश्ते में लोगों को सबसे ज्यादा खुश रखती है। सर्वे में पूछे गये सवालों के जवाब में ज्यादातर कपल्स ने कहा कि वह अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं और ये ही वजह है कि वे अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं।

 
Having more than one TV could be key to a happy relationship
relationship
सर्वे में यह बात भी सामने आई कि जिन लोगों के घर में एक से ज्यादा टीवी है और जो पार्टनर एक-दूसरे के फोन का पासवर्ड जानते हैं, वे शादीशुदा जीवन में ज्यादा खुश रहते हैं। सर्वे में 42 फीसदी लोगों ने कहा कि एक-दूसरे से सहमत और असहमत होना सीखने की वजह से उनका शादीशुदा जीवन बढ़िया चल रहा है। 46 फीसदी ने कहा कि अगर आपको माफी मांगने की कला आती है तो आप अपने रिश्ते को खुशहाल बना सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed