Bhai Dooj 2026 Wishes: होली के रंगों की उमंग के बाद जब भाई दूज का पर्व आता है, तो यह भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और विश्वास की मिठास घोल देता है। दीपावली की तरह ही होली के बाद भी भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहन की रक्षा और साथ निभाने का वचन देता है।
Holi Bhai Dooj 2026 Wishes: होली के बाद भाई दूज पर ये संदेश भेजेंगे तो भाई हो जाएगा भावुक
Holi Bhai Dooj Wishes 2026: होली वाली भाई दूज पर दी गई शुभकामनाएं सिर्फ शब्द नहीं होतीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती और प्रेम का प्रतीक होती हैं। सच्चे मन से कहा गया “हैप्पी भाई दूज” सालभर के रिश्ते में मिठास घोल सकता है।
-------------
भाई तू मेरा गौरव है,
मेरा संबल, मेरा साहस है।
तेरे होने से जग सुहाना,
तेरी मुस्कान मेरा गहना।
भाई दूज पर बस इतनी दुआ
हर जनम तुझे भाई ही पाऊं।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
---------------------
---------------
न सोने की, न चांदी की है डोर,
भाई-बहन का रिश्ता है सबसे अनमोल।
हर भाई को मिले बहन का प्यार,
यही है भाई दूज का त्यौहार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
-------------
---------
रिश्ता है ये दिल से जुड़ा,
इसमें प्यार का नहीं कोई माप,
बहन करे आरती, भाई दे उपहार,
यही है भाई दूज का सुहाना त्यौहार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
-------
-----------
राखी का प्यार और दूज की मिठास,
दोनों में झलके अपनापन और विश्वास।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
----------