फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstrated talent to join the team.

Meerut News: टीम में शामिल होने के लिए किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 05:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated talent to join the team.
क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्ग में हुए ट्रायल
विज्ञापन

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन ने ऋषभ एकेडमी में लिए ट्रायल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ में ऋषभ और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल चल रहे हैं। सोमवार को अंडर 17 और अंडर 19 महिला और अंडर 19 पुरुष वर्ग में ट्रायल हुए। इस दौरान 85 खिलाड़ी ने दोनों वर्ग में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीम हिस्सा लेंगी। इसमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स टीम होंगी। इनमें एक टीम वेस्ट यूपी मेरठ और सहारनपुर मंडल से चयनित होगी। इसके लिए पुरुष वर्ग में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग के ट्रायल हो चुके हैं। सोमवार को अंडर 19 पुरुष और अंडर 19 व अंडर 17 में महिला वर्ग के ट्रायल हुए। इन सभी वर्ग में एक-एक टीम का गठन होना है। पुरुष वर्ग में तीनों श्रेणी में टीम तैयार होगी। सोमवार को अंडर 19 पुरुष वर्ग में 75 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। किसी ने गेंदबाजी तो किसी ने ल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।, महिला वर्ग में अंडर 19 व अंडर 17 में 10 से अधिक क्रिकेटर शामिल हुईं। महिला वर्ग में मंगलवार को भी ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 महिला खिलाड़ियों के पंजीकरण हो चुके हैं। ट्रायल के बाद महिला और पुरुष दोनों वर्ग में टीम तैयार होगी और ट्रायल मैच के बाद एक टीम बनाई जाएगी। इस दौरान चयनकर्ता पंकज भारद्वाज, अहमदुल्ला, राजा, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed