{"_id":"5d246f3e8ebc3e6cc768989c","slug":"how-to-care-your-newborn-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार बने हैं अभिभावक तो ऐसे रखें नवजात का ख्याल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पहली बार बने हैं अभिभावक तो ऐसे रखें नवजात का ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नवजात शिशु
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप पहली बार अभिभावक बने हैं तो नवजात शिशु की देखभाल के लिए आपको बहुत-सी बातों को जानना जरूरी है। नवजात शिशु को कैसे पकड़े, कैसे नहलाएं और कैसे सुलाएं? ये ऐसी बातें हैं जो अभिभावकों के लिए बच्चों की परवरिश में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाती हैं। आपने देखा भी होगा अस्पतालों में बच्चों को कैसे स्तनपान कराएं, बोतल से दूध कैसे पिलाएं, इन बातों को बताने के लिए एक्सपर्ट होते हैं। नर्स, मां को यहां तक बताती है कि कैसे नवजात को गोद में उठाना है और कैसे शिशु के कपड़े बदलने हैं।
2 of 4
new born baby
दरअसल, ये सारी ऐसी बातें हैं जो आपके नवजात शिशु की देखभाल के लिए जरूरी हैं। अगर पति-पत्नी अकेले रहते हैं तो ऐसे में नवजात की परवरिश थोड़ा ज्यादा ही मुश्किल होती है, क्योंकि घर में कोई बड़ा-बुजुर्ग होता नहीं जो नवजात के लालन-पालन के बारे में उन्हें बता सके। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब भी आप नवजात शिशु के पास जाएं, उसे हाथ में थामे, उससे पहले अपने हाथों को जरूर धोएं, ताकि नवजात किसी भी तरह के संक्रमण का शिकार होने से बच सके।
3 of 4
new born baby
- फोटो : Social Media
नवजात शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में उन्हें संक्रमण जल्दी होता है। अगर आप बिना हाथ धोए बच्चे को गोद में उठाएंगे तो उसके संक्रमित होने की संभावना ज्यादा रहेगी। नवजात शिशु के सिर और गर्दन पर सहारा जरूर होना चाहिए, ताकि गर्दन मुड़े न। जब भी नवजात को सुलाएं तो बिना गर्दन और सिर पर सहारे के न सुलाएं। नवजात को बोतल का दूध पिलाने की जगह छाती का दूध पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मां के साथ नवजात शिशु
नवजात शिशु को अच्छी तरह से ढक कर रखें। शिशु के डायपर को सही वक्त पर बदलें। शिशु को एकदम पानी में न नहलाएं बल्कि हल्के कपड़े को गीला करके उसके शरीर को पोछे। एक साल तक शिशु को हफ्ते में दो या तीन ही बार नहलाएं। हालांकि गर्मियों के मौसम में आप रोज भी नहला सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।