फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप में होने के बाद भी क्यों हो जाता है किसी से प्यार?

Mon, 19 Aug 2019 10:52 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 19 Aug 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
How to get over a crush when you are already in a committed relationship
relationship

हम जब किसी के साथ रिलेशनशिप में पूरी तरह से प्रतिबद्ध होते हैं तो पूरा जीवन उसके साथ गुजारना चाहते हैं। लेकिन कई बार हमारा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं होता और हम अपने पार्टनर के अलावा भी किसी दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। रिलेशनशिप में यह वक्त तब आता है जब हमें कोई खास लगने लगता है। इतना खास की हम उसके बारे में ख्वाब बुनने लगते हैं और उसके प्रति जबरदस्त आकर्षण महसूस करते हैं। हालांकि अपने पार्टनर के अलावा किसी दोस्त के साथ ज्यादा वक्त बिताने पर भी कई बार इस तरह का इमोशन पैदा हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं अगर आप अपने पार्टनर के अलावा किसी दूसरे के प्रति अट्रैक्ट होते हैं तो क्या करें?


 

How to get over a crush when you are already in a committed relationship
relationship
अगर आप कमिटेड रिलेशनशिप में होने के बाद भी किसी दूसरे के प्रति अट्रैक्टिव हो रही हैं तो सबसे अच्छा यह है कि आप अपने पार्टनर को इस बारे में बताएं। इसे हल्के में लें और पार्टनर के साथ इस पर बातचीत करें। ऐसे आकर्षण क्षणिक होते हैं और कुछ वक्त बाद खुद-ब-खुद खत्म हो जाते हैं। आप अगर किसी के लिए ऐसी भावनाएं रख रही हैं तो पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचें। उसमें क्या सबसे खास है, इसके बारे में सोचे। जैसे ही आप अपने पार्टनर की अच्छाइयों और खूबियों के बारे में सोचने लगेंगी आपका दूसरे के प्रति आकर्षण कम हो जाएगा।
 
How to get over a crush when you are already in a committed relationship
relationship - फोटो : pixabay
कई बार रिलेशनशिप में कुछ चीज की कमी होने की वजह से भी हम किसी दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। ऐसी स्थिति में आप अपने रिलेशनशिप में उस चीज की कमी को दूर करने की सोचें। कई बार महिलाएं, भावनात्मक लगाव खोजने के लिए भी किसी दूसरे के प्रति आकर्षित होती हैं। लेकिन इस आकर्षण में गिल्ट भी छिपा रहता है। अगर ऐसा है तो आप अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get over a crush when you are already in a committed relationship
प्यार में धोखे की कहानी - फोटो : pixabay
अगर आपका किसी पर क्रश हो गया है तो ऐसी स्थिति में अपने पुराने दिनों को याद करें। पार्टनर और आपके बीच के सुनहरे दिनों के बारे में सोचें। आप अपने पार्टनर के साथ किस तरह से मोहब्बत में गिरफ्त हुई थी इस बारे में सोचें। ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के साथ जुडेंगी और आपका दूसरे के प्रति आकर्षण कम होने लगेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed