फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Refinery Reports Hydrocarbon Oil Spill at CDU, Says No Fire, Injuries or Property Damage; Operations Normal

पचपदरा रिफाइनरी में हाइड्रोकार्बन ऑयल का रिसाव, HPCL ने कहा- आग नहीं लगी, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

Sat, 15 Aug 2026 07:17 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 15 Aug 2026 07:17 AM IST
सार

 पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में 14 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे हाइड्रोकार्बन ऑयल का रिसाव हुआ। कंपनी ने एहतियातन इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय कर फायर-वॉटर स्प्रे कराया और कुछ ही समय में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

विज्ञापन
Refinery Reports Hydrocarbon Oil Spill at CDU, Says No Fire, Injuries or Property Damage; Operations Normal
पचपदरा रिफाइनरी में हाइड्रोकार्बन ऑयल का रिसाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HPCL) में शुक्रवार शाम क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में हाइड्रोकार्बन ऑयल के रिसाव की घटना सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए रिफाइनरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, कंपनी ने रिफाइनरी में आग लगने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कंपनी की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

CDU में शाम 6:45 बजे देखा गया ऑयल स्पिल

कंपनी के मुताबिक, 14 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में हाइड्रोकार्बन ऑयल का रिसाव देखा गया। सूचना मिलते ही एहतियाती कदम उठाते हुए तत्काल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय किया गया। सुरक्षा मानकों के तहत सभी दिशाओं से फायर-वॉटर स्प्रे किया गया। रिफाइनरी की टीम ने कुछ ही समय में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

विज्ञापन

रिफाइनरी में आग नहीं लगी, कोई नुकसान नहीं

HPCL ने स्पष्ट किया कि घटना के दौरान रिफाइनरी में आग नहीं लगी थी। कंपनी के अनुसार, इस घटना में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई और रिफाइनरी की संपत्ति को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने बताया कि यह घटना केवल हाइड्रोकार्बन ऑयल स्पिल की थी, जिसे निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत नियंत्रित कर लिया गया।

LPG, पेट्रोल और डीजल का उत्पादन सामान्य

कंपनी के अनुसार, घटना का रिफाइनरी की अन्य प्रोसेस यूनिट पर कोई असर नहीं पड़ा है। LPG, डीजल, पेट्रोल और नैफ्था का उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। शुक्रवार को रिफाइनरी से करीब 1,200 मीट्रिक टन LPG का उत्पादन और डिस्पैच किया गया।

HPCL ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन और बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति का काम लगातार सामान्य रूप से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed