फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Monsoon Weakens as Trough Shifts North; Yellow Alert Issued for 18 Districts

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; 18 अगस्त तक पूर्वी हिस्से में असर

Sat, 15 Aug 2026 06:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 15 Aug 2026 06:37 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ा है। शनिवार को 18 जिलों में यलो अलर्ट है। 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में बारिश, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Weakens as Trough Shifts North; Yellow Alert Issued for 18 Districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान में मानसून की सक्रियता अब कमजोर पड़ने लगी है। मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों की ओर शिफ्ट होने से प्रदेश में बारिश का दौर धीमा हुआ है। शुक्रवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और उदयपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर और भरतपुर संभाग के लिए बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

अलवर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में अलवर में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई। टहला में 64 मिमी, तिजारा में 60 मिमी, लक्ष्मणगढ़ में 39 मिमी, किशनगढ़बास में 30 मिमी, खैरथल में 25 मिमी, प्रतापगढ़ में 29 मिमी और अलवर शहर में 30 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण अलवर शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। लगातार बारिश से सिलीसेढ़ और मानसरोवर झीलों का जलस्तर 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

यह भी पढें-  Rajasthan: बीसलपुर में तेज हुई पानी की आवक, 313.82 मीटर पहुंचा जलस्तर; 3.70 मीटर गेज पर बह रही त्रिवेणी

इन इलाकों में भी हुई बारिश

भरतपुर के नगर में 47 मिमी, नदबई में 26 मिमी और कुम्हेर में 17 मिमी बारिश दर्ज हुई। करौली के टोडाभीम में 32 मिमी और सपोटरा में 17 मिमी, सवाई माधोपुर के बामनवास में 44 मिमी और वजीरपुर में 13 मिमी बारिश हुई।

राजसमंद के रेलमगरा में 24 मिमी, सिरोही के पिंडवाड़ा में 21 मिमी और माउंट आबू में 16 मिमी, उदयपुर के गोगुंदा में 12 मिमी तथा बांसवाड़ा में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक, सीकर, पाली, झालावाड़, हनुमानगढ़, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बारां और अजमेर में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

जयपुर में बादलों की आवाजाही

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। हालांकि, शाहपुरा में बारिश दर्ज की गई। शहर के अन्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ जगह धूप भी निकली। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से पूर्वी राजस्थान तक सीमित रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed