लॉकडाउन की वजह से सभी घरों में रहने को मजबूर है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के लिए है। क्योंकि बाहर जाने की पाबंदी से उन्हें खेलने-कूदने की दिक्कत हो रही है। घर में खाली रहकर बच्चे दिनभर अगर शरारत कर रहे हैं तो उन्हें किसी काम में व्यस्त रखना जरूरी है। जिससे कि वो कुछ सीख सकें और इस समय का सही इस्तेमाल कर सकें। अगर बच्चे दिनभर मोबाइल चलाते हैं तो उन्हें ई-बुक्स पढ़ने की आदत डलवाइए। इस काम को इन टिप्स की मदद से आसानी से किया जा सकता है।
घर में दिनभर बच्चे करते हैं शरारत तो उनमें डालिए ई-बुक्स पढ़ने की आदत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर आजकल जैसे तरह-तरह के गेम आसानी से मिल जाते हैं। ठीक उसी तरह से ऑनलाइन कॉमिक्स भी उपलब्ध होती है। ये मनोरंजन का बढ़िया साधन होती हैं और बच्चे इनको मन लगाकर पढ़ेंगे भी। तो अगर बच्चों में ई-बुक्स पढ़ने की आदत लगानी है तो शुरूआत कॉमिक्स से करें। क्योंकि बच्चे इसे जल्दी पढ़ना शुरू करेंगे।
बच्चे की जिस भाषा में रुचि कम है तो उन्हें इस समय घर पर उसी का अभ्यास कराएं। जैसे आजकल के बच्चे अंग्रेजी मीडियम में पढ़ते हैं। जिससे उनकी हिंदी बहुत कमजोर होती है। अगर आपका बच्चा हिंदी ठीक से नहीं पढना चाहता तो उसे हिंदी की कॉमिक्स पढ़ने की आदत लगाएं। इससे वो ज्यादा जल्दी सीखेगा। वहीं आप चाहे तो अन्य भाषाओं में भी इसे पढ़ा सकती हैं। एक बार आदत बनने के बाद वो खुद ब खुद रुचि दिखाएगा।
कई सारे एप्स मासिक शु्ल्क लेते हैं। लेकिन शुरूआत में दस से पंद्रह दिन का ट्रायल भी देते हैं। तो बच्चे को पहले पढ़ने की आदत डलवाइए। फिर मासिक शुल्क के साथ इस सुविधा का लाभ उठाइए।
बच्चे की जानकारी को विकसित करना है तो धीरे-धीरे उसकी किताबों का दायरा बढ़ाते जाइए। इससे बच्चे को जल्दी ही किताबों को पढने से प्यार हो जाएगा और फिर उनका ज्ञान भी बढ़ेगा।