फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपका पार्टनर भी चेक करता है आपका फोन? जानिए इसके पीछे की वजह

Sun, 24 May 2020 09:45 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 24 May 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
should you check your partners phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही गहरा और मजबूत होता है। हर पति-पत्नी चाहते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे। आप भले ही अपने साथी से बेइंतहा प्यार करते हैं लेकिन आपको उनके निजी जिंदगी में ज्यादा दखल नहीं देना चाहिए। क्योंकि ज्यादा दखलअंदाजी का मतलब है कि आपको अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा नहीं है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपने पार्टनर के हर पल की खबर लेते रहते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो अपने साथी के फोन में भी खूब ताक झांक करते हैं।

should you check your partners phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि एक सर्वे के मुताबिक करीब 34 प्रतिशत महिलाएं और 62 प्रतिशत पुरुष अपने साथी के फोन को चोरी-चुपके चेक करते रहते हैं। इस सर्वे में यह पाया गया कि सबसे ज्यादा पति अपनी पत्नियों का फोन चेक करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पति-पत्नी एक दूसरे के फोन में क्यों ताक झांक करते हैं ? अगर नहीं सोचा तो आज हम आपको इसकी वजह बता रहे हैं...

should you check your partners phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार में कमी
ऐसा कहते हैं कि प्यार पर अपने से भी ज्यादा विश्वास होता है। अगर आपके साथी को आपसे प्यार होगा तो वह कभी भी आपके बिना मर्जी के फोन चेक नहीं करेगा। यदि आपका साथी बार-बार फोन चेक कर रहा है तो इतना समझ लें कि वो आपसे प्यार नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
should you check your partners phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साथी पर शक होना
कई लोगों  को अपने साथी पर विश्वास नहीं होता है। ऐसे लोग हमेशा अपने पार्टनर पर शक किया करते हैं। इसी शक की वजह से वो अपने पार्टनर के फोन को चोरी-चुपके चेक करते रहते हैं।

विज्ञापन
should you check your partners phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहीं धोखा तो नहीं दे रहा 
धोखा देने की नियत रखने वाले पार्टनर हमेशा गलतियां निकालने के फिराक में रहते हैं। ऐसे लोग लगातार अपने पार्टनर की निजी जिंदगी में दखल देते रहते हैं। गलतियों को पकड़ने के लिए वो अपने साथी के फोन को भी चेक करते रहते हैं। ताकि वो इन गलतियों का सहारा ले आसानी से धोखा दे सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed