Independence Day Celebration Idea: लंबी जंग और अनगिनत वीर जवानों के शहीद होने के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे भारत देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली। इसी के बाद से यह दिन भारत के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस के रूप में दर्ज हो गया।
Independence Day Celebration Idea: स्वतंत्रता दिवस के दिन है अवकाश तो इन तरीकों से बनाएं इसे खास
अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर आपका अवकाश है और आप इसे खास बनाने चाहते हैं, तो हम यहां आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की परेड देखें
ये संभव नहीं है कि हर कोई दिल्ली जाकर स्वतंत्रता दिवस की परेड देखे। इसी के चलते इस दिन टीवी पर लाइव स्वतंत्रता दिवस परेड देखें। इससे देश के विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक विविधता और सेना की ताकत को देखने का अवसर मिलेगा। टीवी पर आप ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी लाइव देख सकते हैं।
कॉलोनी में करें ध्वजारोहण
अगर आपके दफ्तर या कॉलेज में अवकाश है तो आप अपनी कॉलोनी में ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। अगर कॉलोनी में भी नहीं कर सकते तो अपने घर या बालकनी पर ध्वजारोहण करें।
बच्चों को सुनाएं कहानी
अगर आपके घर में बच्चे हैं और वो स्कूल नहीं गए हैं तो उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्षों की सहानियां सुनाएं। इससे नई पीढ़ी को देश के इतिहास के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
करें समाजसेवा
इस दिन को खास तरह से सेलिब्रेट करने के लिए आप अनाथालय, वृद्धाश्रम में जाकर या सड़कों पर रहने वाले जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं। इस दिन कई जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगते हैं। ऐसे में इस दिन आप रक्तदान शिविर में भी हिस्सा ले सकते हैं।