फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में घुलेगी मिठास रिश्ता बनेगा मजबूत, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

Mon, 13 Jul 2020 09:22 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 13 Jul 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Keeping these things in mind makes the relationship strong and happy
कपल - फोटो : social media

जब हम किसी के साथ प्यार में होते हैं तो सारी तकलीफों और परेशानियों को भूल जाते हैं, लेकिन हर रिश्ते में प्यार के साथ तकरार भी होती है और हर रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव का समय आता है। कुछ बातों को लेकर कपल्स में झगड़ा होने लगता है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है, लेकिन कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अपने रिश्ते में पहले जैसी मिठास घोल सकती हैं।


 

Keeping these things in mind makes the relationship strong and happy
कपल - फोटो : social media

किसी भी रिश्तें में सम्मान होना बहुत जरूरी होता है। जानबूझकर आप अपने पार्टनर की इनसल्ट नहीं करेंगी, लेकिन कभी-कभी जाने -नजाने आप किसी के सामने ऐसा बात कह देती हैं, जिससे आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है या आपका हर जगह बहुत ही कैजुअल रवैया पार्टनर को पसंद न आए और उनको लगे कि आप उन्हें कोई अहमियत नहीं देती हैं। इसलिए किसी के सामने खासकर अपने और पार्टनर के दोस्तों के सामने कोई भी बात बोलते समय या मजाक करते समय ध्यान रखें। कई भी ऐसी बात न कहें कि आपके पार्टनर को लगे कि आप उनका सम्मान नहीं करती हैं या उनकी अहमियत नहीं समझती हैं।

Keeping these things in mind makes the relationship strong and happy
कपल - फोटो : social media

जब किसी रिश्ते की शुरुआत होती है तो कपल्स एक दूसरे की बहुत केयर करते हैं, लेकिन जब रिलेशनशिप को एक वक्त गुजर जाता है तो हम पार्टनर को लेकर निश्चित हो जाते हैं या काम की वजह से उनकी केयर करना कम कर देते हैं, जिससे रिश्तें में रुखापन आ जाता है। अगर आप अपने पार्टनर का हाल-चाल पूछते हैं या उनकी केयर करते हैं तो उनको अच्छा फील होता है और रिश्ते में गर्माहट बनी रहती है। पार्टनर के साथ उनके परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने से भी आपके पार्टनर को खुशी मिलती है और आपकी बॉन्डिंग मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keeping these things in mind makes the relationship strong and happy
कपल - फोटो : social media

हर रिश्ते में स्पेस होना बहुत जरूरी होता है नहीं तो उस रिश्ते में घुटन सी महसूस होने लगती है। एक दूसरे की केयर उन पर अधिकार दिखाना कपल्स को अच्छा लगता है, लेकिन कभी-कभी हम केयर करते-करते बहुत ज्यादा पजेसिव हो जाते हैं। क्योंकि केयर या अधिकार जताना भी एक लिमिट तक अच्छा लगता है बात-बात पर रोकना टोकना, अपने पार्टनर के फोन चेक करना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। काम की जगह पर या दोस्तों के साथ खासकर फिमेल फ्रेंड्स के साथ उन्हें असहज महसूस हो सकता है। इससे आपके रिश्ते में अलगाव हो सकता है।


 

विज्ञापन
Keeping these things in mind makes the relationship strong and happy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हर किसी का अपना एक नजरिया होता है किसी चीज को लेकर कपल्स के विचार एक दूसरे से नहीं मिलते हैं। ऐसे में बात-बात पर शिकायत करना अच्छा नहीं रहता है। हो सकता है कि कुछ मामलो में उनका नजरिया कुछ अलग हो। पार्टनर के पॉइंट को समझने की भी कोशिश करें और उनके विचारों को भी अहमियत दें, जिससे रिश्तें में संतुलन बना रहे।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed