फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर इन 5 वजहों से शादी के बाद बढ़ जाता है वजन

Tue, 18 Feb 2020 10:57 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 18 Feb 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
know 5 reasons females gain weight after marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

द ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक शादी के पांच साल के अंदर ही करीब 82 फीसदी कपल्स का वजन 5 से 10 किलो बढ़ जाता है। इस मामले में महिलाएं सबसे आगे हैं। महिलाओं का वजन पुरुषों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ता है। नई-नई शादी के बाद जब अचानक वजन बढ़ने लगता है तो लोग परेशान हो जाते हैं और मन में कई सवाल उठने लगते हैं। आइए जानते हैं वजन बढ़ने के मुख्य कारण के बारे में...

know 5 reasons females gain weight after marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर बाहर खाना
शादी के बाद से ही दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां खाने का सिलसिला जो शुरू होता है, वो कई हफ्तों तक जारी रहता है। इस बीच हनीमून पर आप बेरोक-टोक हर तरह के खाने का आनंद लेते हैं, जिससे जरूरत से ज्यादा कैलोरीज खा लेते हैं।

know 5 reasons females gain weight after marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खानपान में बदलाव
शादी के बाद लड़की का घर बदल जाता है। घर बदलने के साथ-साथ ही कई चीजों में बदलाव हो जाता है। खानपान इन्हीं में से एक है। मायके और ससुराल के खानपान में मसाले और बनाने के तरीके अलग-अलग हैं, जिसके कारण आपके पाचन क्रिया पर भी प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मायके में खाना खाने के बाद इधर-उधर टहलना आपके दिनचर्या में शामिल था जो कि ससुराल में नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know 5 reasons females gain weight after marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्राथमिकताएं हो सकती हैं जिम्मेदार
शादी के बाद लड़कियां अपनी पसंद से नहीं बल्कि पति और ससुरालवालों की पसंद से खाना बनाती हैं। ससुराल के लोगों को खुश करने के चक्कर में ख़ूब घी, तेल, मसाला इस्तेमाल करती हैं। इतनी मेहनत से बनाया खाना खराब न हो, इस चक्कर में ओवरईटिंग भी कर लेती हैं। समय के साथ बदली ये प्राथमिकताएं आपका वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
know 5 reasons females gain weight after marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्ट्रेस
शादी के बाद नए माहौल में ढलना थोड़ा मुश्किल होता है, ऐसे में अगर दुल्हन कामकाजी है, तो उसकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती है। ऑफिस के साथ-साथ घर पर भी अपना बेस्ट देने की कोशिश में हमेशा स्ट्रेस में रहती हैं और स्ट्रेस ईटिंग की शिकार हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed