{"_id":"5c9a1e50bdec22140c42bdb7","slug":"know-about-girlfriend-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के दिल पर करना है राज तो जान लें पहले उनके सीक्रेट्स","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लड़कियों के दिल पर करना है राज तो जान लें पहले उनके सीक्रेट्स
किसी के भी सीक्रेट्स जानना आसान नहीं होता है। खासतौर पर लड़कियों के सीक्रेट्स जानना तो और मुश्किल चीज है। इसलिए अगर आपको लड़कियों के दिल पर राज करना है तो सबसे पहले उनके दिल की बात जाननी होगी। इसके बाद आप किसी भी लड़की को प्रपोज कर सकते हैं। उनके दिल की बात जान लेने पर आप उन्हें हर वक्त खुश रख सकते हैं और आपका रिश्ता लंबा चल सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि लड़कियों के सुपर सीक्रेट्स क्या होते हैं।
2 of 5
- फोटो : social media
जो भी स्मार्ट होता है उसे हर कोई पसंद करता है। खासतौर पर लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। क्योंकि वो उनके साथ घूमने-फिरने में बिल्कुल हिचकिचाती नहीं हैं। लेकिन अगर लड़के के अंदर थोड़ा भी आत्मविश्वास की कमी हो या शर्माहट हो तो लड़कियां उनके साथ घूमना-फिरना व समय बिताना पसंद नहीं करती हैं। स्मार्ट होने का मतलब केवल गुड लुकिंग ही नहीं होना चाहिए बल्कि अच्छे से बात करना आना चाहिए, सोशल बनना व फ्रेंडली होना होता है।
3 of 5
- फोटो : social media
लड़कों के मुकाबले लड़कियां सरप्राइज ज्यादातर पसंद करती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि सरप्राइज से उन्हें खुशी मिलती है। अगर आप भी अपने पार्टनर को समय-समय पर सरप्राइज देते रहेंगे तो आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सरप्राइज का मतलब ये नहीं होता कि आप उन्हें गिफ्ट ही देते रहें। कभी कुछ काम कर आप उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। या वो काम करें जिससे उनको खुशी मिलती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
जिन लड़कों के मन में लड़कियों को लेकर दकियानूसी सोच होती है लड़कियां उन्हें कभी पसंद नहीं करती हैं। इसलिए इस तरह के ख्यालात अपने अंदर से तुरंत निकाल दें। किसी भी बात को लेकर तुरंत जजमेंट ना दें। खासतौर पर किसी लड़की की बात पर बिना सोचे समझे तो बिल्कुल भी कोई कमेंट न करें।
विज्ञापन
5 of 5
couples
- फोटो : social media
आप हमेशा आसपास की लड़कियों को सम्मान पूरा दें। लड़कियों के सामने उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात भूलकर भी न करें। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस करते रहें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।