{"_id":"6a833896f6ce960a8b05c4b3","slug":"traffic-jam-caused-by-diversions-for-kailash-mela-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैफिक डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किल, थम गई वाहनों की रफ्तार; दिनभर जाम में फंसकर रेंगते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैफिक डायवर्जन ने बढ़ाई मुश्किल, थम गई वाहनों की रफ्तार; दिनभर जाम में फंसकर रेंगते रहे
Mon, 17 Aug 2026 10:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:13 PM IST
सार
आगरा में कैलाश मेले के लिए किए गए ट्रैफिक डायवर्जन ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने से वाहनों की कतारें नजर आईं। दिनभर वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
आगरा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कैलाश मंदिर मेले के लिए डायवर्जन से दूसरे दिन भी जाम लगा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट से आवास विकास काॅलोनी की ओर रोडवेज बस और कारों का दबाव बढ़ा। बड़ी संख्या में वाहन दिनभर फंसे रहे। शाम को 6 बजे के बाद स्थिति ज्यादा खराब नजर आई।
रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) से भावना क्लार्क्स इन कट तक पहुंचने में लोगों को 15 से 20 मिनट लगे। हालांकि यहां यातायात पुलिसकर्मी भी लगाए गए थे। पुलिस गुरुद्वारा कट से वाहनों को सिकंदरा की ओर नहीं जाने दे रही थी। वाहनों को रेलवे ओवरब्रिज से आवास विकास काॅलोनी, सेक्टर-11, कारगिल, औद्योगिक एरिया होते हुए निकाला जा रहा था।
हाईवे से आवास विकास काॅलोनी की ओर वाहनों का दबाव रविवार शाम से ही बढ़ने लगा था। सोमवार सुबह 10 बजे अपने काम पर निकले लोगों को परेशानी हुई। पांच मिनट की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट तक लग रहे थे। पुलिसकर्मी हलवाई की बगीची से आरओबी चढ़कर आने वाले वाहनों को सिकंदरा की तरफ नहीं जाने दे रहे थे। बैरियर लगाए गए थे।
विज्ञापन
कार, तीन पहिया और दोपहिया वाहनों को यूटर्न कराकर ट्रांसपोर्ट नगर और हाईवे के सर्विस रोड की ओर भेजा जा रहा था। वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से यूटर्न पर लाइन लगी रही। यही हाल खंदारी की तरफ से आने वाले वाहनों का भी रहा। आरओबी की तरफ मुड़ने पर वाहन फंस रहे थे। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मेले को देखते हुए डायवर्जन किया गया है। लोगों की यातायात सुविधा के लिए अलग-अलग पॉइंट पर पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। यह मेला समाप्त होने तक लागू रहेगा।