सब्सक्राइब करें

तो इन पांच कारणों से लड़कों को पसंद आती हैं नौकरी करने वाली लड़कियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 26 Jul 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
know about why boys prefer working girl for marriage

एक वक्त था जब लड़के शादी के लिए ऐसी लड़कियों की तलाश करते थे जो घर पर रहकर परिवार को संभालने वाली हो। लेकिन बदलते दौर के साथ आजकल सभी लड़के सारे गुणों के साथ-साथ नौकरी करने वाली लड़कियों की तलाश करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि केवल लड़के ही ऐसी लड़कियां ढूंढते हैं। बल्कि लड़कियां भी चाहती हैं कि उनका होने वाला जीवनसाथी अच्छा काम करने वाला हो। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों शादी के लिए लड़के वर्किंग लड़कियां खोजती हैं। 

Trending Videos
know about why boys prefer working girl for marriage

घर के खर्च में हाथ बंटाना
शहर बड़ा हो या छोटा लेकिन आजकल की बढ़ती महंगाई और जरूरतों के कारण खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। अच्छी लाइफस्टाइल और बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए दोनों पार्टनर का कमाना जरूरी है। क्योंकि आज के समय में पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए लड़के चाहते हैं कि अगर उनकी जीवनसाथी नौकरी पेशे वाली होगी तो वह उनका घर के खर्चों में हाथ बंटा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about why boys prefer working girl for marriage

आपको आसानी से समझेगी
अगर आपकी लाइफ पार्टनर कामकाजी होगी तो वह आपके काम के साथ-साथ आपको भी समझेगी। जब आप काम के कारण थके व काम के चलते तनाव में घर आएंगे तो वह उस परेशानी को बेहतर तरीके से समझ सकती है। ऐसी परिस्थिति में वह आपसे घर देर आने की वजह से लड़ने या बहस करने के बजाए प्यार से बात केरगी। आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में हाथ बंटाएगी।

know about why boys prefer working girl for marriage
- फोटो : pixabay

पैसों की बचत
अगर आप दोनों पार्टनर काम करते हैं तो घर के खर्चों को पूरा करने के साथ-साथ आने वाले समय के लिए अच्छी बचत कर सकते हैं। इससे आुकी अच्छी बचत होगी, जो बुरे वक्त में आपके काम आएगी, किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए लड़के कामकाजी लड़कियों से शादी करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
know about why boys prefer working girl for marriage
- फोटो : pixabay

खुद का खर्च उठाती हैं लड़कियां
अगर लड़की कामकाजी होती है तो दोनों पार्टनर के लिए अच्छी बात होती है। ऐसे में ना तो लड़की को अपने पति पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और पति को भी पत्नी के खर्चों का तनाव नहीं रहता है। अगर पत्नी कामकाजी ना हो तो उसको अपने सभी खर्चों के लिए पति पर निर्भर रहना पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed