फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब करने लगे आपका ब्वायफ्रेंड आपकी ही दोस्त से प्यार, तो इन परिस्थिति से कैसे निपटें

Sat, 10 Aug 2019 08:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 10 Aug 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
know how to deal when your partner flirts with your best friend
थोड़ा बहुत हंसी मजाक तो हर रिश्ते की जान होती है। अगर आपका पार्टनर आपकी दोस्त के साथ बातचीत करता है या  हंसी मजाक करता है तो इसमें कुछ बुरा लगने जैसी चीज नहीं है। लेकिन अगर यह बातचीत आकर्षण में बदल जाए तो आप क्या करेंगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी है कि थोड़ा धैर्य बनाएं रखें और शांत दिमाग से इस बारे में बात करें। तो आइए जाने इस स्थिति से निपटने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

 

know how to deal when your partner flirts with your best friend
relationship
रोकटोक न रखें
जब आप किसी रिलेशनशिप में होती हैं तो अपने पार्टनर के ऊपर अपना एकाधिकार समझने लगती हैं। हर बात पर टोकाटोकी करने लगती है। इस तरह की स्थिति रिश्ते के लिए खतरनाक है। रिश्तें में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसे थोड़ा स्पेस दें। थोड़ा समझदारी से उठाए गए कदम से आपका रिश्ता कभी कमजोर नहीं पड़ेगा और ऐसी कोई नौबत नहीं आएगी कि वो किसी और महिला के प्रति आकर्षित हो।

 

know how to deal when your partner flirts with your best friend
दूर करें गलतफहमी
 अगर आपका पार्टनर किसी दूसरी महिला या आपकी ही किसी दोस्त के साथ हंसी मजाक करें तो तुरंत ही किसी तरह की धारणा न बना लें। ऐसा करके आप उससे ज्यादा खुद को तकलीफ देंगी। इसलिए अगर आपके मन में कुछ शंका है तो उसे दूर करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to deal when your partner flirts with your best friend
खुद को दोषी न माने
इतना होने पर भी अगर सच में आपका पार्टनर आपकी दोस्त के साथ प्रेम में पड़ जाए तो खुद को इसके लिए दोषी न माने। लड़कियों को लगने लगता है कि जरूर उनमें ही कुछ कमी होगी। या फिर उनकी सबसे अच्छी दोस्त ने मुझे धोखा क्यों दिया। ऐसा सोचना बंद करें क्योंकि इन सब बातों से आपको ही तकलीफ होगी।

 

विज्ञापन
know how to deal when your partner flirts with your best friend
बात करें
जब आपको लगने लगे कि ये आपकी गलतफहमी नहीं है और आपका ब्वायफ्रेंड सच में आपको धोखा दे रहा है तो किसी विश्वासपात्र से इस बारे में बात करें। इससे आपका मन तो हल्का होगा ही, साथ ही आपको उस स्थिति में किसी तीसरे व्यक्ति के नजरिए के बारे में भी पता चलेगा। इतना ही नहीं, हो सकता है कि उनकी सलाह आपको स्थिति से बाहर आने का एक अच्छा रास्ता भी मिल जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed