{"_id":"6a81b120af0e3b11ce0c17b3","slug":"muzaffarnagar-car-carrying-five-friends-crashes-into-a-tree-one-dead-four-hospitalized-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पेड़ से टकराई पांच दोस्तों की कार, एक की मौत, चार भर्ती; गुरुग्राम से घूमने जा रहे थे हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पेड़ से टकराई पांच दोस्तों की कार, एक की मौत, चार भर्ती; गुरुग्राम से घूमने जा रहे थे हरिद्वार
Sun, 16 Aug 2026 06:16 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:16 PM IST
सार
गुरुग्राम निवासी यश अपने दोस्त विवेक, मोहित, अनिल और विशाल के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने उनकी कार खजूर के पेड़ से टकराई गई। यश की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार दोस्त घायल हैं।
विज्ञापन
यश की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने अनियंत्रित कार खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गुरुग्राम निवासी यश (30) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। गुरुग्राम के स्पोर्ट विलेज सेक्टर दो निवासी यश अपने साथी विवेक, दिल्ली के वसंतकुंज निवासी मोहित, अनिल, विशाल के साथ वैगनआर कार से गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे थे। जब वह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल विवेक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
जबकि अन्य घायलों को सीएचसी में ही उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था, वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए निकला था।
सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।