फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Grocery merchant extorted for ₹50 lakh and threatened with death; two arrested

Shamli: किराना व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी; तमंचे समेत दो गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 04:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 16 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

शहर के मोहल्ला गांधीगंज मंडी निवासी राजेश गोयल की पत्नी के फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी दो आरोपी हर्ष और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका तीसरा साथी जरनैल फरार है। 

विज्ञापन
Shamli: Grocery merchant extorted for ₹50 lakh and threatened with death; two arrested
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एक किराना व्यापारी से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिम कार्ड, तमंचा, दो कारतूस और चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

 

शहर के मोहल्ला गांधीगंज मंडी निवासी राजेश गोयल की रेलवे रोड पर किराना की दुकान है। गत 12 अगस्त को व्यापारी की पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले गौरव और कपिल नामक आरोपियों ने राजेश गोयल से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली शामली में मामला दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्ष निवासी जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर और मोहित उर्फ टीटू निवासी ग्राम सोहजनी जाटान, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उनका एक साथी जरनैल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
 
विज्ञापन

पुलिस को आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला है। इसके अलावा, मोहित उर्फ टीटू के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि हर्ष के पास से एक चाकू मिला है।
 

पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उनके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस संबंधित राज्यों और जनपदों से उनके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed