{"_id":"6a81968d97750a54f803f8cd","slug":"shamli-three-women-committed-theft-at-a-jewelry-shop-making-off-with-jewelry-hidden-in-their-shoes-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: सराफ की दुकान पर तीन महिलाओं ने की चोरी, जूते में छिपाकर ले गईं जेवर, सीसीटीवी में दिखा शातिराना अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सराफ की दुकान पर तीन महिलाओं ने की चोरी, जूते में छिपाकर ले गईं जेवर, सीसीटीवी में दिखा शातिराना अंदाज
Sun, 16 Aug 2026 04:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:23 PM IST
सार
चौसाना में विशाल सैनी की ज्वैलरी पर तीन महिलाएं पहुंचीं। उनके साथ दो बच्चे भी थे। दुकानदार को बातों में लगाकर इन महिलाओं ने 5.25 ग्राम सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सराफ की दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंची युवती समेत तीन महिलाओं ने 5.25 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक महिला जेवर को जूते के अंदर छिपाती दिखाई दी। फुटेज व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी वायरल हो रही है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चौसाना में बड़े मदरसे के पास विशाल सैनी की ज्वैलरी की दुकान है। विशाल सैनी ने बताया 14 अगस्त की शाम करीब 4:15 बजे दो महिलाएं, एक युवती और दो बच्चे दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पुराने सोने के आभूषण देकर नए आभूषण खरीदने की बात कही। इनमें मुंह पर कपड़ा लपेटे एक महिला ने जेवर चोरी कर जूते में छिपा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके दुकान से जाने के बाद उसने सामान मिलाया तो करीब 2.5 ग्राम का सोने का पैंडेंट और 2.75 ग्राम की सोने की बाली गुम मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई। फुटेज में महिला और उसके साथ आए लोगों की गतिविधियां कैद थीं। एक फुटेज में महिला जेवर को जूते के अंदर छिपाती दिखाई दे रही है। दुकानदार ने बताए गए पते पर महिला की जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद विशाल सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी देखें...
Shamli: किराना व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी; तमंचे समेत दो गिरफ्तार
ये भी देखें...
Shamli: किराना व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी; तमंचे समेत दो गिरफ्तार