{"_id":"6a81b144655dce03a80c6146","slug":"video-panic-ensues-after-fire-breaks-out-upper-floor-pddu-junction-reservation-office-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन के रिजर्वेशन ऑफिस के ऊपरी तल पर आग लगने से हड़कं; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन के रिजर्वेशन ऑफिस के ऊपरी तल पर आग लगने से हड़कं; VIDEO
प. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रिजर्वेशन ऑफिस के ऊपरी तल पर रखे कबाड़ में शुक्रवार की रात आग लग गई। खिड़की से आग और धुआं देख कर यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने फायर इंस्टीग्यूसर आदि से आग बुझा दिया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। समय से आग बुझने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन से सटे ही रिजर्वेशन ऑफिस बना हुआ है। इस भवन में ग्राउंड फ्लोर और दूसरा तल खाली पड़ा है। पहले तल पर रिजर्वेशन होता है। ग्राउंड फ्लोर पर यात्रियों के भीड़ होने पर यात्री हाल बनाया जाता है। दूसरा फ्लोर खाली होने के कारण इस पर कागज सहित अन्य कबाड़ फेंका रहता है। शुक्रवार की रात रिजर्वेशन ऑफिस बंद हो गया था। रात 10 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे यात्रियों की नजर रिजर्वेशन ऑफिस की तरफ गई तो ऊपरी मंजिल से धुआं निकल रहा था और आग की लपटें दिखाई दी। इस पर यात्रियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आरपीएफ निरीक्षक अनिता कुमारी, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार दल बल के साथ पहुंच गए। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की टीम ने फायर इंस्टीग्यूसर की मदद से आग बुझाई। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। इससे समय से आग बुझ गई और बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।