{"_id":"6a7f79df834aa671090d014f","slug":"woman-dies-during-treatment-family-creates-a-ruckus-chandauli-news-c-189-1-svns1011-153033-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन पर स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को देर शाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
बिहार के हाटा चैनपुर की सुरसती देवी (65) विगत 10 अगस्त को आयुष्मान योजना के तहत हार्निया का ऑपरेशन कराने के लिए अवंतिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका ऑपरेशन भी कर दिया गया।
इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण बृहस्पतिवार देर रात सुरसती देवी की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर और लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज को समय पर उचित इलाज नहीं मिला। जांच के नाम पर परिजनों से 13 हजार रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मरीज को फल, दूध और भोजन की सुविधा नहीं दी गई। हंगामे की सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव लेकर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। यदि परिजन तहरीर देंगे तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।