फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Checked the quality of education and shared the mid-day meal with the children.

Chandauli News: पढ़ाई की गुणवत्ता जांची, बच्चों के साथ मिड डे मील खाया

Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Checked the quality of education and shared the mid-day meal with the children.
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और खंड शिक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पठन-पाठन देखा, बच्चों से सवाल पूछे और उनके साथ बैठ कर मिड डे मील खाया।
विज्ञापन

बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नियामताबाद और पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय जफरपुर का जायजा लिया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंचे अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। साथ ही परिसर, कक्षाओं और शौचालयों की सफाई की व्यवस्था देखी गई। इस दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए अधिकारियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर खाना खाया।
विज्ञापन

अफसरों ने रसोइयों व प्रधानाध्यापकों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल तैयार करना, शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करना और परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed