फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The DM and SP inspected the preparations for the Baba Keenaram birth anniversary celebrations.

Chandauli News: डीएम-एसपी ने बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियां देखीं

Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The DM and SP inspected the preparations for the Baba Keenaram birth anniversary celebrations.
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के नेतृत्व में 10 से 12 सितंबर तक रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में तीन दिवसीय जन्मोत्सव होगा। इसमें देश-प्रदेश के से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने मठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने बाबा कीनाराम मठ में पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, जल निगम और बलुआ पुलिस समेत अन्य विभागों को आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि इस बार दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम नवनिर्मित हाल में होंगे, जबकि रात के कार्यक्रम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटाकर बगीचे में स्थान दिया जाएगा। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, यातायात, महिला सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में मेजर अशोक सिंह, प्रभुनारायण सिंह, सूर्यनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, दिनेश सोनकर, कुलदीप सेठ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed