फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियां शादी से पहले करवा रहीं हैं ये सर्जरी

Sun, 21 Jan 2018 02:10 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 02:10 PM IST
Know why girls are desperate to do hymen surgery just before their marriage
उत्तर प्रदेश के कानपुर की निवासी 22 वर्षीय गौरी (काल्पनिक नाम) पिछले दो वर्ष से दिल्ली के पूर्वी इलाके में रहती हैं। वे गुरुग्राम स्थित एक नामचीन बीपीओ कंपनी में कार्यरत हैं। उनके साथ एक बचपन का दोस्त भी नौकरी करता है। चूंकि इन दोनों के बीच 8 वर्षों से प्रेम संबंध था। इसलिए दिल्ली आने के बाद दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला लिया।
Know why girls are desperate to do hymen surgery just before their marriage
fitness
पारिवारिक कारणों के चलते गौरी की शादी अब किसी ओर से होने जा रही है। इसलिए वो हाइमन (योनि की झिल्ली) सर्जरी कराने के लिए दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल पहुंची। यहां प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में उन्होंने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद आधे घंटे का ऑपरेशन कराया।
Know why girls are desperate to do hymen surgery just before their marriage
डॉक्टरों की मानें तो पिछले तीन वर्षों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में शादी से पहले इस तरह के ऑपरेशन कराने वालों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ी हैं। सफदरजंग और लोकनायक अस्पताल में हर महीने एक से दो केस प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब लड़कियां बगैर किसी झिझक अस्पताल पहुंचती हैं।
विज्ञापन
Know why girls are desperate to do hymen surgery just before their marriage
कई मिथक जुड़े हैं
एलएनजेपी के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. पीएस भंडारी का कहना है कि हाइमन से जुड़े कई तरह के मिथक भी हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि झिल्ली पहली बार सहवास करने से फट जाती है और उससे रक्तस्राव होता है। जबकि सच यह है कि ये साइकलिंग, घुड़सवारी या कबड्डी जैसे गेम्स से भी हो सकता है। लेकिन अस्पताल आने वाली लड़कियां अक्सर उनसे कहती हैं कि दूसरों की सोच बदलने से अच्छा है खुद को बदल लो।
Know why girls are desperate to do hymen surgery just before their marriage
तेजी से आया है चलन
डॉ. भंडारी का कहना है कि दिल्ली सहित मेट्रो शहरों में लिव इन रिलेशनशिप बहुत तेजी से बढ़ा है, जिसके दुष्प्रभाव इस तरह से सामने आ रहे हैं। आमतौर पर प्राइवेट अस्पतालों में इस सर्जरी के लिए 50 से 70 हजार रुपये का खर्चा आता है। लेकिन यहां सब कुछ सरकार की ओर से निशुल्क है।
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed