Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Congress holds *Satyagraha* in support of Kharge; takes out protest march over Haldwani incident.
{"_id":"6a7f31f0c59ca791490a4e85","slug":"video-congress-holds-satyagraha-in-support-of-kharge-takes-out-protest-march-over-haldwani-incident-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खड़गे के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह, हल्द्वानी घटना को लेकर निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खड़गे के समर्थन में कांग्रेस का सत्याग्रह, हल्द्वानी घटना को लेकर निकाला रोष मार्च
सोनीपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में रोष मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में निकाला गया यह मार्च गांधी चौक से शुरू होकर बस स्टैंड के पास डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां सभा के बाद सत्याग्रह किया गया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना के विरोध में आवाज उठाते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता और सामाजिक समरसता की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और घटना के कथित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और किसी भी व्यक्ति या समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सत्याग्रह के दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है। देश संविधान से चलता है और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समरसता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। शहर अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के साथ किया गया कथित शुद्धिकरण का कृत्य सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रकार के भेदभावपूर्ण रवैये का विरोध करते रहेंगे। ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर विरोध करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाईचारे, न्याय और समानता की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान, भाईचारे, न्याय और समानता की रक्षा का संकल्प लिया। नेताओं ने जनहित और देशहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व मंत्री जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जयभगवान आंतिल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।