{"_id":"6a7ee436a6610763ce0f5f0a","slug":"video-blood-donation-camp-held-in-pandoh-on-the-occasion-of-independence-day-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: स्वतंत्रता दिवस के माैके पर पंडोह में रक्तदान शिविर, 48 स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: स्वतंत्रता दिवस के माैके पर पंडोह में रक्तदान शिविर, 48 स्वयंसेवकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पंडोह की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जनहित से जुड़े इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बीएसएलपी सुंदरनगर के सहयोग से किया गया। शिविर में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों तथा अन्य स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने उत्साह और सेवा भावना के साथ भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और समाज में नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर 48 स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश की। रक्तदान से पहले सभी इच्छुक रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया। इसके बाद आवश्यक स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श के बाद पात्र लोगों से रक्तदान करवाया गया। डॉ. नीतीश चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की चिकित्सा टीम ने शिविर के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान के दौरान निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पंडोह बीडीसी सदस्य दीपक सैनी तथा पंडोह पंचायत के उपप्रधान रोहित कुमार मौके पर मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट दीपक जोशी और क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पंडोह की प्रभारी अधिकारी डॉ. विनीता कुमारी नेगी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सा दल, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।