बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharampur panchayats role anti drug campaign dsp sanjeev sood

Mandi: धर्मपुर में डीएसपी संजीव सूद की पंचायतों से अपील, नशे के खिलाफ चलाएं अभियान

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:30 PM IST
dharampur panchayats role anti drug campaign dsp sanjeev sood
मिनी सचिवालय धर्मपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई गई। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने पंचायत प्रतिनिधियों से पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग और विशेषकर पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। डीएसपी ने कहा कि पंचायतें गांव की सबसे निचली और मजबूत लोकतांत्रिक इकाई हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का अपने क्षेत्र के परिवारों और युवाओं से सीधा संपर्क रहता है। ऐसे में वे नशे की समस्या को शुरुआती स्तर पर पहचानने और युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखें। यदि किसी युवक के नशे की ओर बढ़ने की जानकारी मिलती है तो उसे अपराधी समझने के बजाय समय रहते परिवार और संबंधित विभागों की मदद से मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि एक युवा को नशे से बचाना केवल एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी को बचाना है। संजीव सूद ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन नशे की मांग को कम करना भी उतना ही जरूरी है। पंचायतें जागरूकता बैठकों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक कर सकती हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों में संदिग्ध गतिविधियों और नशे के कारोबार की सूचना पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। समाज के सहयोग से ही नशा तस्करों के नेटवर्क को कमजोर किया जा सकता है। डीएसपी ने अभिभावकों से भी बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों और युवाओं की संगत, दिनचर्या तथा व्यवहार में आने वाले बदलावों पर ध्यान देना चाहिए। युवाओं को खेलकूद, शिक्षा, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में ‘नशामुक्त पंचायत’ की दिशा में अभियान शुरू करने का आग्रह किया। साथ ही युवाओं को जागरूक करने और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पंचायतों को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। प्रशिक्षण शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए पंचायत, पुलिस, प्रशासन, अभिभावकों और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, तहसीलदार धर्मपुर प्रवीण शर्मा और बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: चमोली सुरंग हादसा; मलबे और पानी से भरी टनल में ड्रमों के सहारे जवान कर रहे रेस्क्यू

14 Aug 2026

जी राम जी योजना को लेकर ग्राम प्रशासकों किया जागरुक, VIDEO

13 Aug 2026

महिला अधिवक्ता के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, VIDEO

13 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा रैली से देशभक्ति के रंग में रंगा पिथौरागढ़ जनपद

13 Aug 2026

VIDEO: भराड़ी टैक्सी स्टैंड की समस्याओं को लेकर यूकेडी ने किया जनसंवाद

13 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: फूलबाग के नाना राव पार्क में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

13 Aug 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे पर अन्ना मवेशियों के जमावड़े से रफ्तार पर लगी ब्रेक

13 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: साइकिल चला रहे छात्र पर चढ़ा दी कार, भागने पर घसीटा

13 Aug 2026

25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार, 3.30 करोड़ हड़पने के मामले में था फरार

13 Aug 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों की सुनाई गाथा

13 Aug 2026

VIDEO: प्रभारी मंत्री के सामने जलभराव और बदहाल मंदिर का मुद्दा उठाया

13 Aug 2026

VIDEO: वनवासी कन्या छात्रावास में बांटी राशन और अध्ययन सामग्री

13 Aug 2026

VIDEO: मंडी के व्यापारियों का धरना जारी

13 Aug 2026

VIDEO: हर ब्लॉक को मिलेगा कैटल कैचर, सड़कों पर नहीं दिखेंगे छुट्टा गोवंश

13 Aug 2026

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

13 Aug 2026

VIDEO: भारत माता की जयकारों से गूंजा अर्जुन नगर

13 Aug 2026

VIDEO: पश्चिमी यूपी माहेश्वरी सभा के चुनाव कल

13 Aug 2026

फरीदाबाद में लंबी कूद प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिकाओं ने दिखाया दम

13 Aug 2026

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां तेज

13 Aug 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान व गायन प्रतियोगिता झलकियां

13 Aug 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गूंजे नारे

13 Aug 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गैस मिस्त्री की मौत, VIDEO

13 Aug 2026

लखनऊ: आजादी की वर्षगांठ के मौके पर नहीं की गई चारबाग रेलवे स्टेशन की सजावट

13 Aug 2026

कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष और प्रेस दोनों को कुचलने का काम कर रही

13 Aug 2026

फतेहाबाद: सफाई कर्मचारियों ने रात को भी शुरू किया धरना, शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

13 Aug 2026

VIDEO: राहुल गांधी से दिल्ली में मिले अंकिता के माता-पिता

13 Aug 2026

चंडौस से अशोक शर्मा ने सुनाया राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीत, बजने लगी तालियां

13 Aug 2026

अलीगढ़ को है अभी और जानने की जरूरत- परीक्षित निर्भय, संपादक

13 Aug 2026

अलीगढ़ में मां तुझे प्रणाम के तहत हुआ वीरांगना सम्मान समारोह, यह बोले अतिथिगण

13 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

13 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed