कोरोना वायरस के डर से पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। जिससे कि इस गंभीर बीमारी से लोग बचे रहें। स्कूल, कॉलेज से लेकर पार्क तक बंद हैं और लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं ताकि सुरक्षित रह सकें। लेकिन बच्चों को हर बार ये समझा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि क्योंकि वो घर पर बोर होते हैं। ऐसे में दिनभर टीवी या मोबाइल वगैरह पर गेमिंग उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों के इस ऊबने की समस्या का हल दे रही हैं शिल्पा शेट्टी, जो अक्सर ही अपने बेटे विवान के साथ वक्त बिताते हुए दिख जाती हैं और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालती रहती हैं। तो चलिए जानें कि इस लॉकडाउन के समय में वो कैसे अपने बच्चे को व्यस्त रख रही हैं।
शिल्पा शेट्टी से सीखिए लॉकडाउन के बीच किस तरह रखें बच्चों को मोबाइल और लैपटॉप से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सभी मम्मियों को बताते नजर आ रही हैं कि किस तरह से बच्चों के साथ क्रिएटिव किया जा सकता है। जिससे वो कुछ रचरनात्मक सीख सकें। इसके साथ ही हर अभिभावक को बहुत ही धैर्य के साथ ऐसा करना होगा। तभी तो बेटे के साथ शिल्पा टाई एंड डाई करती नजर आ रही हैं।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
कपड़ों को कलर करने की इस विधि को शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। जिसे देख आजकल की मांए आइडिया ले सकती है। इसके अलावा शिल्पा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ बेकिंग करने का भी वीडियो डालती है। जिससे कि बच्चे में कुकिंग और खाने को लेकर शौक बना रहे।
वहीं लॉकडाउन के बीच सबकी शारीरिक गतिविधियां रुक गई हैं। ऐसे में शिल्पा का वीडियो बड़े काम का है। जिसमें वो अपने बच्चे और पति के साथ योग करते नजर आ रही हैं। आप भी चाहे तो घर पर योग और दूसरी कसरत के जरिए दिन की शुरूआत कर सकती हैं। जिससे बच्चे में ये अच्छी आदत हमेशा के लिए बन जाए।
लॉकडाउन के बीच मांओं के लिए सबसे मुश्किल काम है बच्चों को संभालना। क्योंकि दिनभर बच्चों के घर पर रहने की वजह से और उनकी शरारतों से झुंझला जाना स्वाभाविक है। ऐसे में धैर्य के साथ मिलकर उन्हें कुछ क्रिएटिव सिखाइए जिससे कि आपके बच्चे का समय सही तरीके से इस्तेमाल हो।