{"_id":"6a7f5ed94dafd950e00337a5","slug":"attempt-to-beat-banks-assistant-branch-manager-with-a-slipper-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160469-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक को चप्पल से पीटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक को चप्पल से पीटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। दादी के नाम की किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) फाइल की जानकारी न मिलने से नाराज युवक ने उप्र ग्रामीण बैंक की अढ़ौली शाखा में हंगामा किया। आरोप है कि उसने सहायक शाखा प्रबंधक पर चप्पल से हमला करने की कोशिश की। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अढ़ौली शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक आशीष ने बताया कि ऐरई गांव निवासी बालकेशन 12 अगस्त को बैंक पहुंचा। यहां दादी राजकुमारी के केसीसी खाते की जानकारी मांगने लगा। बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि संबंधित जानकारी केवल खाताधारक या उनके अधिकृत उत्तराधिकारी को ही दी जा सकती है।
इस पर वह आक्रोशित हो गया। आरोप है कि बालकेशन ने बैंक कर्मियों से अभद्रता कर काउंटर के पीछे पहुंचकर हमला करने की कोशिश की। साथ ही चप्पल उतारकर सहायक शाखा प्रबंधक को मारने की कोशिश की। हंगामे से बैंक का कामकाज भी प्रभावित हुआ। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।