{"_id":"6a7f5f4fdb261660540bd608","slug":"fir-against-nine-farmers-for-damaging-public-property-and-rioting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160476-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौ किसानों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और बलवे की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौ किसानों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और बलवे की प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिंदपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को हुए बवाल के मामले में किसान यूनियन (टिकैत) के नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कर्मचारियों से मारपीट, धमकी और बलवा करने का आरोप लगाया गया है।
उन्नाव जिला के संग्रामखेड़ा निवासी शिफ्ट इंचार्ज प्रशांत राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे समदाबाद के किसान नेता बच्चीलाल और शुभम यादव उर्फ गोलू के नेतृत्व में भीड़ पहुंची। आरोप है कि बच्चीलाल और शुभम ने छह से सात साथियों के साथ डंडे से कर्मचारियों को पीटा।
बीच-बचाव के दौरान प्रशांत के हाथ और पीठ पर चोट आई। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। कर्मचारी मनोज कुमार भी घायल हुआ। घटना के बाद करीब एक घंटे तक टोल फ्री रखना पड़ा। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना के दौरान आगे की कार्रवाई की जाएगी।