फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉस्पिटल में होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इलाज, 33 फॉर्मूलों से उतारा जाता है प्यार का भूत

Mon, 25 Dec 2017 09:13 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 25 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Love fading Is The Chinese technique to fight extra marital affairs
Couple

चीन में एक नया और आश्चर्यचकित कर देने वाला व्यवसाय फल फूल रहा है जो प्यार में धोखा खाए पति-पत्नियों को उनके लवर यानी प्रेमी या प्रेमिका से अलग करने के लिए काम करता है। इसे कहा जा रहा है 'लवर फेडिंग' यानी लवर को दूर भगाना। यहां कई लोग अपनी जिंदगी से अपने कथित दुश्मन को निकाल कर फेंकने के लिए हजारों डॉलर खर्च करने के लिए तैयार हैं।

Love fading Is The Chinese technique to fight extra marital affairs
Love Hospital

लव अस्पताल की सह-संस्थापक मिंग ली मदद मांगने वाली महिलाओं को सफल शादी के राज और अपने पति का ध्यान नहीं भटकने देने के लिए क्या करना चाहिए इस बारे में सलाह देती हैं। अब तक उनके पास दस लाख से अधिक लोग मदद के लिए आ चुके हैं।

मिंग ली और शू जिन मिलकर पुरुषों और महिलाओं की बेहतर वैवाहिक जीवन के लिए सभी संभावनाओं के बारे में बताते हैं और बताते हैं कि उनके पास सीक्रेट हथियार है जिससे उनके पास मदद के लिए आए व्यक्ति के साथी से 'प्यार करने वाले' अलग किया जा सके। मिंग ली और शू जिन बताते हैं, "हमारे पास एक चीनी प्रेमिका को अलग करने के 33 रास्ते हैं."

Love fading Is The Chinese technique to fight extra marital affairs
Couple

अपने 33 फॉर्मूलों में से शू जिन ने सिर्फ चार फॉर्मूलों का खुलासा किया है-

-साथी के प्रेमी को इस बात के लिए राजी करना कि वो किसी और से प्रेम करे, 
-पति के बॉस को राजी करना कि वो किसी अन्य शहर में उनका ट्रांसफर कर दें,
-अपने माता-पिता या दोस्तों को शामिल कर के स्थिति में सुधार करना या 
-अपने पति के चरित्र के बारे में गंदी बातें या वंशानुगत बिमारी बता कर उनकी प्रेमिका को उनसे नफरत करने के लिए बाध्य करना।

बाकी फॉर्मूले बताने से इंकार करते हुए शू जिन ने कहा, 'वो कंपनी के सीक्रेट हैं। हम मीडिया के सामने इन रास्तों के बारे में कुछ नहीं बता सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Love fading Is The Chinese technique to fight extra marital affairs
Extra Marital Affairs

प्राचीन समय से चीन में संपन्न पुरुष पत्नी के अलावा मिस्ट्रेस रखना सामान्य बात मानते थे। माओ के नेतृत्व में इस परंपरा को गलत और गैरकानूनी करार दिया गया और महिलाओं के लिए शादी के कानून समेत अन्य कानूनों में समान अधिकारों की बात की गई।

लेकिन 1976 में माओ की मौत के बाद आर्थिक सुधारों के बाद कई लोगों के पास काफी पैसा जमा हो गया था और वो धनी और ताकतवर बन गए थे। इनमें कई चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी थे। धीरे-धीरे ये लोग पुरानी परंपराओं की तरफ लौटने लगे। 

विज्ञापन
Love fading Is The Chinese technique to fight extra marital affairs
Couple

सरकारी मीडिया में प्रकाशित एक खबर के अनुसार मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चलाए गए भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत जितने अधिकारियों को दोषी पाया गया उनमें से 95 फीसदी अधिकारियों की एक या एक से अधिक लवर थीं।

17 सालों से इसी क्षेत्र में काम कर रहे लव अस्पताल का कहना है कि वो अब तक 10 लाख से अधिक मामलों पर काम कर चुके हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में भी दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed