फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर से झगड़ा हो तो फौरन ये फॉर्मूला अपनाएं, वो चाहकर भी आपसे दूर नहीं जा पाएंगे

Sun, 24 Dec 2017 09:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
everyone should do these five things to avaid fight with partner
couple

रिश्तों के बीच की आपसी समझ और सम्मान न केवल आपके रिश्तों को मजबूती देती है, बल्कि इससे बढ़ती दूरियां भी खत्म हो जाती हैं। रिश्ते मजबूत बने रहें, इसके लिए रिश्तों के बीच विश्वास की खाद डालना बेहद ही जरूरी है। अगर रिश्तों में दूरी का एहसास होने लगे तो हर किसी को फौरन ये पांच काम करने चाहिए...

everyone should do these five things to avaid fight with partner
couple
नियम बनाएं

ऑफिस हो या घर, नियम से चलना हर जगह सहायक होता है। रिश्ते निभाने और उन्हें मजबूती देने के लिए भी कुछ नियमों का पालन करना बेहद ही जरूरी है। रिश्तों को मजबूती देने के लिए सबसे जरूरी बात है कि आपके बीच आपसी समझ कितनी है। अगर आप सामने वाले को समझते हैं, तो आप और करीब आते हैं। अक्सर देखा जाता है कि थोड़ी सी लड़ाई के बाद रिश्ते टूट जाते हैं। ध्यान रहे, लड़ाई भी वहां होती है, जहां प्यार होता है। इसलिए जरूरी नहीं कि लड़ाई के बाद रिश्तों को खत्म ही कर दिया जाए। अगर आपकी किसी से लड़ाई हो भी जाती है, तो एकदम से मुंह न फुलाएं। आपसी बातचीत और समझ से गलतियों को दूर करने की कोशिश करें। ऐसा करेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी और प्यार भी बना रहेगा। 

 
everyone should do these five things to avaid fight with partner
couple

गलतफहमी दूर करें
गलतफहमी आपके रिश्तों को बिगाड़ भी सकती है और सुधार भी सकती है। इसलिए रिश्तों के बीच गलतफहमियां न आने दें। रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह होती हैं गलतियां करना और बार-बार उनको  दोहराना। अगर गलती हो भी गई है, तो उसके लिए सामने वाले से माफी मांगे। इससे आपका कद सामने वाले की नजरों में बढ़ जाएगा और रिश्ते भी नहीं बिगड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
everyone should do these five things to avaid fight with partner
कपल

रिश्ते में ईगो की जगह नहीं
अहम की भावना भी रिश्तों को कमजोर बनाती है। अक्सर होता है कि हम सोचते हैं कि सामने वाला बात नहीं कर रहा, तो मैं क्यों करूं, गलती सामने वाले की है, तो मैं क्यों झुकूं? रिश्तों की मधुरता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि अहम को बीच में न आने दें। जब सुख-दुख में सामने वाला हमारे साथ था, तो आपसी रिश्तों पर हम अहम या अंहकार की छाया क्यों पड़ने दें। अगर आपसे कोई गलती हो भी जाती है, तो उस गलती के लिए माफी मांगने से परहेज न करें। माफी हर समस्या का समाधान है।

विज्ञापन
everyone should do these five things to avaid fight with partner
कपल

पहल करें 
भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण हम रिश्तों को समय नहीं दे पाते। नतीजा रिश्ते सुलझने की बजाय और बिगड़ जाते हैं। रिश्तों के बीच बढ़ती खटास को दूर करने के लिए पहल करने की शुरुआत कीजिए। इस बात का इंतजार करेंगे कि सामने वाला पहल करेगा, तो समस्या हल नहीं होगी। सामने वाले की भावनाओं की कद्र कीजिए। मधुरता बढ़ जाएगा। रिश्तों का मतलब एक दूसरे की जरूरतों को समझना भर नहीं है।

खुशहाल रिश्तों का मतलब है कि सामने वाले की मन की बात को समझिए। आजकल स्मार्टफोन या इंटरनेट का प्रयोग बच्चे, युवा, अधेड़, लगभग सभी उन्र के लोग करते हैं। रिश्तों के बीच की दूरियां मिटाने के लिए यदि आपको बोलने में असहजता हो रही है, तो एक प्यार भरा या माफी भरा मैसेज ही कर दीजिए। ऐसा करने से दोनों में भरोसा भी कायम रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed