फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by truck; young man loses his life.

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की जान गई

Sat, 15 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by truck; young man loses his life.
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के धरौली गांव निवासी राम सिंह (26) की शुक्रवार देर शाम टांडा-बांदा हाईवे पर गांधीनगर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से रायबरेली से लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से निकल गया। पुलिस ने बाइक और ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार राम सिंह गांधीनगर टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम सिंह ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे के बाद वह ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घिसट गए, जिससे गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed