{"_id":"6a7f66b58a3d6c8d2902f357","slug":"mohammad-taha-selected-for-the-under-15-national-football-camp-deoria-news-c-208-1-deo1036-189275-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोहम्मद ताहा का अंडर-15 राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोहम्मद ताहा का अंडर-15 राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र और प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद ताहा का चयन भारतीय अंडर-15 राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कैंप के लिए हुआ है। ताहा, मेहा हरहंगपुर निवासी मोहम्मद नुमान खान के पुत्र हैं।
राष्ट्रीय टीम का यह कैंप 16 अगस्त से बंगलूरू में शुरू होगा। ताहा के चयन की खबर से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
मोहम्मद ताहा ने अपनी प्रतिभा और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन को क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय के शिक्षक, साथी खिलाड़ी और ग्रामीणों ने ताहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज का खेल मैदान लंबे समय से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने का केंद्र बना हुआ है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सैकड़ों महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।