फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rally held and exhibition organized on Partition Horrors Remembrance Day.

Deoria News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाली गई रैली व लगाई गई प्रदर्शनी

Sat, 15 Aug 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rally held and exhibition organized on Partition Horrors Remembrance Day.
देवरिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी एवं स्काउट के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली गुरुद्वारा स्थित पार्क से प्रारंभ होकर विद्यालय परिसर तक पहुंची। विद्यालय सभागार में लगे पोस्टर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभाजन की त्रासदी और उससे प्रभावित लोगों की पीड़ा को स्मरण किया।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विभाजन से विस्थापित परिवारों के सदस्य सरदार जगजीत सिंह, सरदार विनीत सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह और सरदार रविंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को वर्ष 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि, ऐतिहासिक परिस्थितियों, हिंसा, विस्थापन, पलायन और शरणार्थियों की कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने भी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की पीड़ा को समझा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, शिक्षक गोविंद सिंह, डीके मौर्य, दयानंद मिश्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर कुशवाहा, सत्य प्रकाश शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed