फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School children took out a Tiranga Yatra; patriotic slogans echoed on the streets.

Deoria News: स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़क पर गूंजे देशभक्ति के नारे

Sat, 15 Aug 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
School children took out a Tiranga Yatra; patriotic slogans echoed on the streets.
तरकुलवा। रामधारी पांडेय इंटर कॉलेज पगरा बंजरिया के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में देशभक्ति के नारों से सड़क गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा झंडा लिए विद्यालय के छात्राओं ने ''भारत माता की जय'' और ''वंदे मातरम'' का नारा लगाते हुए स्कूल कैंपस से निकलकर पगरा, तिवारी टोला, मंदिर टोला होते हुए तरकुलवा- बंजरिया मार्ग के रास्ते पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुंचे। बच्चों के देशभक्ति के नारों के जयघोष को सुनकर गांव के लोग सड़कों पर निकल पड़े। कामकाज छोड़ महिलाएं भी घर से बाहर निकल गईं। इस दौरान स्कूली बच्चों का जुनून देखने लायक था। चिलचिलाती धूप का परवाह किए बगैर नौवीं कक्षा की छात्रा अनुपमा के नेतृत्व में देशभक्ति के जोश में डूबी लड़कियों की टोली नीर जहां का हमने पिया, अन्न जहां का हमने खाया, वस्त्र जहां का हमने पहना, जन्म जहां पर हमने पाया, वह है प्यारा देश हमारा, उसकी रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे हम करेंगे। देश की रक्षा करना सीखो जीना है तो मरना सीखो। आदि देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रसाद, डॉ. प्रदीप, शशिकांत सिंह, राहुल कुशवाहा, सूर्यांश सिंह, दिलीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed