{"_id":"6a7f67302fb3abd46f03c884","slug":"overbridge-rejected-traders-demand-underpass-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1418440-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरब्रिज ठुकराया, व्यापारियों ने मांगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरब्रिज ठुकराया, व्यापारियों ने मांगा अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कसया ढाले पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर शुक्रवार को विरोध कर रहे व्यापारियों ने डीएम और एसपी से मिलकर ओवरब्रिज के बजाय अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की। दोपहर बाद सेतु निगम के अभियंता ने भिखमपुर रोड पहुंचकर व्यापारियों को अंडरपास निर्माण की जगह के बारे में जानकारी दी।
वहीं डीएम ने भी इस मामले को लेकर संबंधित लोगों के साथ बैठक की।गोरखपुर-छपरा रेल मार्ग पर देवरिया सदर स्टेशन से सटे ही कसया ढाले पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। सेतु निगम को इसका निर्माण कराना है।
72 कराेड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से भी एनओसी मिल चुकी है। अब जल्द ही इसके शिलान्यास की तैयारी है। इसी बीच भिखमपुर रोड के कुछ व्यापारियों ने ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
व्यापारी नेता विष्णु अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को डीएम और एसपी से मिलकर अपनी बात रखी। इन लोगों का कहना था कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते शहर में जाम घटने के बजाय बढ़ जाएगा। क्योंकि मालगोदाम पर आने वाले ट्रकों को ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए शहर के भीतर से होकर गोरखपुर रोड तक आना पड़ेगा। इसके बजाय अगर अंडरपास का निर्माण करा दिया जाए तो शहर में तोड़फोड़ नहीं करना पड़ेगा और वाहनों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
डीएम ने बैठक कर ली जानकारी : इस मुद्दे पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने भी संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली।
इस दौरान पुल की डिजाइन पर चर्चा हुई। साथ ही इससे शहर में जाम से मिलने वाली राहत को लेकर भी बातचीत हुई। इसके अलावा जो लोग ओवरब्रिज का विरोध कर रहे हैं, उनकी चिंताओं को भी समझा गया।
मौके पर जाकर देखी हकीकत : दोपहर बाद सेतु निगम के अभियंता ने मौके पर जाकर व्यापारियों के साथ ओवरब्रिज बनने वाली जगह का मुआयना किया। अभियंता ने व्यापारियों को पुल के डिजाइन और उसके अनुरूप निर्माण के लिए ली जाने वाली जगह के बारे में जानकारी दी।