फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साड़ी वाली पोस्ट को लेकर फिर चर्चा में मेनका गांधी, संजय गांधी को पहली ही नजर में हो गया था प्यार

Tue, 23 Jul 2019 03:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Love story of Sanjay Gandhi and Maneka Gandhi
मेनका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी की साड़ी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को मेनका गांधी ने खुद अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। मेनका गांधी गुलाबी रंग की साड़ी में हैं और उन्होंने लिखा है- मैंने जो साड़ी पहनी है उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस वक्त बुना था जब वह जेल में थे। यह साड़ी 70 साल पुरानी है। मेनका ने ही आगे लिखा है कि उन्होंने यह साड़ी बनारस में बेटे वरण गांधी और बहू यामिनी की शादी में पहनी थी। उन्होंने यह भी लिखा है कि यह साड़ी मुझे सास इंदिरा गांधी ने दी थी। साड़ी वाली पोस्ट के बाद मेनका गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर उसी तरह से चर्चाओं में है जैसे वह लोकसभा चुनाव के वक्त अपने एक बयान को लेकर थीं। आइए संजय गांधी के साथ मेनका की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...



 

Love story of Sanjay Gandhi and Maneka Gandhi
sanjay gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

संजय गांधी और मेनका गांधी की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है। कहते हैं कि एक विज्ञापन में उन्होंने अपने से 10 साल छोटी मेनका को देखा और देखते ही दिल दे बैठे। मेनका गांधी को भी संजय गांधी से पहले ही नजर में प्यार हो गया था। 17 साल की छोटी उम्र में ही मेनका को मॉडलिंग में ब्रेक मिला था। एक विज्ञापन के लिए मेनका ने शूटिंग की थी और उसी विज्ञापन में देखकर संजय उन्हें अपना दिल दे बैठे थे।

Love story of Sanjay Gandhi and Maneka Gandhi
sanjay gandhi
मेनका की कजिन वीनू कपूर की शादी की पार्टी 1973 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और फिर उनकी मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ा और करीब एक साल के अंदर 1974 में दोनों की शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Love story of Sanjay Gandhi and Maneka Gandhi
sanjay gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

मेनका की मां को दोनों का प्यार पसंद नहीं था। यही वजह थी कि उन्होंने मेनका को दादी के घर भेज दिया। जुलाई 1974 को मेनका घर लौंटी और करीब एक महीने बाद ही दोनों की सगाई हो गई। इसके बाद 23 सितंबर 1974 में दोनों की शादी हो गई। उस वक्त मेनका की उम्र मात्र 18 साल थी। दोनों में उम्र का बड़ा फासला था। मेनका संजय से 10 साल छोटी थीं।

विज्ञापन
Love story of Sanjay Gandhi and Maneka Gandhi
sanjay gandhi - फोटो : सोशल मीडिया
संजय गांधी प्लेन उड़ाने के शौकीन थे और इसी शौक ने उनकी जान ले ली। दिल्ली में विमान हादसे में 23 जून को उनकी मौत हो गई। कहा जाता है कि संजय की मौत की खबर कई घंटों बाद मेनका को दी गई थी। घटना के वक्त वरुण गांधी मात्र 3 महीने के थे। स्वर्गीय इंदिरा गांधी अपने बेटे संजय गांधी की मृत्यु के बाद छोटी बहू मेनका को राजनीति में लाने में मदद करना चाहती थीं। लेकिन मेनका ऐसे लोगों के साथ थीं जो राजीव गांधी के विरोधी थे। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के व्यक्तिगत डॉ. केपी माथुर ने अपनी पुस्तक ‘द अनसीन इंदिरा गांधी’ में इस बात का उल्लेख किया है। डॉ. माथुर के अनुसार, ‘यद्यपि सोनिया के प्रति इंदिरा का अनुराग अधिक था लेकिन संजय की मौत के बाद उनका झुकाव मेनका की ओर थोड़ा ज्यादा हो गया था। हालांकि, इससे मेनका उनके करीब नहीं आ सकी। सोनिया आम तौर पर घरेलू मामलों की जिम्मेदारी संभालती थीं जबकि राजनीतिक मामलों में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मेनका के विचारों पर गौर करती थीं क्योंकि मेनका की राजनीतिक समझ अच्छी थी।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed