Makar Sankranti inspired Baby Names: जनवरी का महीना ठंडी सुबह, गुनगुनी धूप और सूर्य के उत्तरायण होने का पावन समय है। इसी महीने मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार भारतीय परंपरा में नए जीवन, नई ऊर्जा और शुभ शुरुआत का प्रतीक है। जब इसी पवित्र समय में किसी बच्चे का जन्म होता है तो विचार आता है कि नाम भी ऐसा हो जो संस्कारों से जुड़ा हो।
Makar Sankranti inspired Baby Names: मकर संक्रांति पर जन्मे बच्चों के लिए शुभ और पारंपरिक नाम
Makar Sankranti inspired Baby Names: आपके घर पर मकर संक्रांति या इस जनवरी एक नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है? अगर हां तो क्यों न उसका नाम भी ऐसा हो, जिसमें मकर संक्रांति के सूर्य सा तेज और तिल-गुड़ सी मिठास हो। यहां मकर संक्रांति से प्रेरित बच्चों के लिए पारंपरिक नामों की सूची दी जा रही है।
मकर संक्रांति से प्रेरित लड़कों के पारंपरिक नाम
आदित्य – सूर्य का नाम, तेज और नेतृत्व का प्रतीक
भास्कर – प्रकाश देने वाला
सूर्यांश – सूर्य का अंश
तेजस – ऊर्जा और तेज
उत्तरायण – उन्नति की दिशा
ध्रुव – स्थिरता और अडिग विश्वास
आरव – शांत और पवित्र आत्मा
विवस्वान – सूर्य का वैदिक नाम
Makar Sankranti Wishes in Hindi: तिल-गुड़ से पहले भेजें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, खास हैं ये संदेश
मकर संक्रांति से प्रेरित लड़कियों के पारंपरिक नाम
सूर्या – प्रकाश और शक्ति
आभा – तेजस्वी आभामंडल
किरण – सूर्य की पहली रोशनी
आरुषि – उजास से भरी
दीपिका – प्रकाश फैलाने वाली
तारा – मार्ग दिखाने वाली
प्रभा – तेज और सौम्यता का संगम