सब्सक्राइब करें

Men Bad Habits: मर्दों की इन चार बातों से महिलाएं हो जाती हैं असहज, बिगड़ सकती है आपकी छवि

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Men Bad Habits Make Women Uncomfortable Ruin Relationship
पुरुषों की गलत आदतें - फोटो : Istock

Men Bad Habits: पुरुष अक्सर अपनी कुछ बातों या आदतों के कारण महिलाओं को असहज महसूस कराते हैं। हो सकता है कि कोई पुरुष ऐसा अंजाने में करे लेकिन उनकी कुछ हरकतों के कारण महिलाओं के सामने उनकी छवि बिगड़ जाती है। कॉलेज हो या कार्यालय या फिर किसी पार्टी के मौके पर अक्सर लड़के लड़कियां आमने आते हैं। इस दौरान आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश में हों लेकिन आपकी कुछ हरकतें बनने वाली बात को भी बिगाड़ सकती है। यहां पुरुषों की उन चार आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे लड़कियां कतई पसंद नहीं करतीं। अधिकतर महिलाओं को पुरुषों की इन आदतों से परेशानी होती है, कभी-कभी ये परेशानी डर में बदल जाती है। जिसकी वजह से वह उस पुरुष से दोबारा मिलना या देखना नहीं चाहतीं। ऐसे में हर पुरुष को अपनी इन चार गलत आदतों के बारे में पता होना चाहिए, जो आपके सामने मौजूद महिला को असहज महसूस करा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में पुरुषों की उन चार आदतों के बारे में बताया गया है।

Trending Videos
Men Bad Habits Make Women Uncomfortable Ruin Relationship
पुरुषों की गलत आदतें - फोटो : Pixabay

टच करने की कोशिश

कुछ पुरुषों की आदत होती है कि वह जाने अंजाने सामने वाले को टच करके बात करते हैं। सामने अगर महिला हो तो अपने हाथों पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत होती है। बात बात पर महिला को स्पर्श करना या ओवर फ्रेंडली होना उन्हें पसंद नहीं आता। बिना किसी महिला की अनुमति के लड़के खुद को बेस्ट फ्रेंड बताकर बातों ही बातों में कभी उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं तो कभी हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं। इससे लड़कियां असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं। इस तरह की आदत आपको तुरंत सुधार लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Men Bad Habits Make Women Uncomfortable Ruin Relationship
पुरुषों की गलत आदतें - फोटो : Istock

ऊपर से नीचे तक घूरना

अक्सर पुरुष महिला को बेवजह घूरते हैं। चाहे आप किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हों या ऑफिस व गैदरिंग में हों, कोई लड़की अगर सजी संवरी दिख जाती है तो पुरुष उसे सिर से लेकर पैर तक देखते हैं। आपकी नजरें उन्हें असहज कर सकती हैं। महिलाएं अक्सर इन नजरों से छुपना चाहती हैं।

Men Bad Habits Make Women Uncomfortable Ruin Relationship
पुरुषों की गलत आदतें - फोटो : Istock

कमेंट करना

कई बार तो लड़के किसी महिला को देखकर उसके लुक्स पर बाते करने लगते हैं। उनकी चाल ढाल से लेकर कपड़ों तक के बारे में कमेंट करते हैं। लड़कों की आवाज तेज हो या फुसफुसाहट हो, लड़कियां इसे नोटिस करती हैं और असहज महसूस करती हैं। 

विज्ञापन
Men Bad Habits Make Women Uncomfortable Ruin Relationship
पुरुषों की गलत आदतें - फोटो : Istock

वल्गर बातें करना

भले ही आज की लड़कियां माॅडर्न हो चुकी हों लेकिन भारत में आज भी लड़कियों के साथ वल्गर बातें उन्हें असहज महसूस कराती हैं। आमने सामने या काॅल-चैट के जरिए आप किसी लड़की से वल्गर टॉपिक पर बात करते हैं तो आपकी छवि उनकी नजरों में खराब हो जाती है। अगली बार वह आपको अवॉइड करने लगती हैं और दोबारा आपसे बात नहीं करना पसंद करती हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed